Nirmala Sitharaman ने किया कुछ ऐसा, श्रीलंका ने छोड़ दिए 22 भारतीय, बॉर्डर के रास्ते वतन लौटे

Sri Lanka Released Fishermen: रास्ता भटककर मछुआरे श्रीलंका की सीमा में पहुंच गए और नौसना ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन भारतीय मंत्री ने कुछ ऐसा किया वे छोड़ दिए गए, जानिए पूरा मामला।

Sri Lanka Released Fishermen

Sri Lanka Released Fishermen

विज्ञापन

Sri Lanka Released 22 Fishermen: श्रीलंका ने 22 भारतीयों को रिहा कर दिया है, जो रविवार को पंबन के रास्ते अपने वतन लौट आए। इनके परिजनों ने वित्तमंत्रीन निर्मला सीतारमण का आभार जताया, क्योंकि उनके प्रयासों से ही भारतीयों की रिहाई संभव हुई और वे अपने वतन, अपने घर लौट आए। वहीं मंत्री सीतारमण ने भी श्रीलंका से रिहा होकर आए भारतीयों के परिवारों को आश्वस्त किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हमेशा तमिलों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है और आगे भी ऐसा ही होगा, बस आगे से सावधानी बरतें और अपने देश की सीमा में रहकर ही काम करें।

 

विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों से की पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के रामेश्‍वरम में रहने वाले 22 मछुआरे नावे लेकर मछली पकड़ने गए थे, लेकिन वे रास्ता भटक गए और श्रीलंका की सीमा में घुस गए। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को पकड़ लिया। उनकी नावें जब्त करके उनसे पूछताछ भी की। श्रीलंकाई नौसेना ने आरोप लगाया कि उन्होंने सीमा पार आकर मछलियां पकड़ने की कोशिश की। इस बीच वित्तमंत्री सीतारमण एक कार्यक्रम के सिलसिले में रामेश्वरम आईं तो मछुआरों के परिवारवालों ने उनसे बात की। कंट्री बोट फिशरमेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष SP रायप्पन के साथ मिलकर मछुआरों ने मंत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन

वतन लौटने पर मछुआरों का स्वागत किया गया

वित्तमंत्री ने मामला जानने के लिए श्रीलंकाई एंबेसी में संपर्क करके मामले की पुष्टि की। उन्होंने श्रीलंका सरकार ने मछुआरों को छोड़ने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्तमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को रिहा कर दिया। उनकी नावें भी उन्हें दे दी। इसके बाद वे अपने वतन लौट आए। श्रीलंकाई नौसेना मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पर ले आई और फिर उन्हें भारतीय तटीय रक्षक को सौंप दिया गया। वतन लौटने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मछुआरों का स्वागत किया। साथ ही भविष्य में संभल कर काम करने और सीमा पार नहीं जाने की अपील भी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ