नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बयान जारी कर देशवासियों को बधाई दी है। अपने बयान में सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 75 सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन मौजूदा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को महत्वहीन साबित करने पर अड़ी है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
भारत ने 75 सालों में हर क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है: सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर दिए गए गलत बयानों और गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं से झूठ के आधार पर सवाल करने की हर कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।
भारत ने प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया है: सोनिया गांधी
उन्होंने कहा है कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की है तो वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया है। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूं और भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती हूं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
3 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
4 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
7 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines