कौन हैं वो 7 सांसद? जिन्होंने नहीं ली शपथ, स्पीकर चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट!

Lok Saba MPs Oath : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया, जोकि 3 जुलाई तक चलेगा। प्रोटेम स्पीकर ने नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई। इस दौरान 7 ऐसे भी सांसद हैं, जिन्होंने शपथ ग्रहण नहीं की। आइए जानते हैं कि क्या है वजह?

Lok Sabha Speaker Election

Parliament Session 2024

Parliament Session 2024 : संसद सत्र की कार्यवाही का आज दूसरा दिन था। दो दिन नवनिर्वाचित सांसदों को लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। इस दौरान 7 MPs ने सांसद पद की शपथ नहीं ली। लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सांसदों को व्हीप जारी किया है तो वहीं एनडीए ने सभी MPs को सुबह 10.30 बजे तक संसद में रहने को कहा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सात सांसद स्पीकर के चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि चार सासदों को बुधवार को शपथ दिलाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो 7 सांसद?

अफजाल अंसारी को नहीं दिलाई गई शपथ

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद चुने गए अफजाल अंसारी को शपथ नहीं दिलाई गई। वे संसद भी आए थे, लेकिन अदालत के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें इस कार्यवाही से वंचित रखा गया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

जेल में बंद हैं अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद

इंजीनियर राशिद और अमृतपाल सिंह ने चुनाव जीत लिया, लेकिन उन्होंने सांसद पद की शपथ नहीं ली। वे दोनों इस वक्त जेल में बंद हैं। जेल से ही इंजीनियर राशिद ने बारामूला से उमर अब्दुल्ला को चुनाव हरा दिया था। वहीं, अमृतपाल सिंह भी जेल में बैठकर पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद चुने गए। दोनों निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

कांग्रेस के एक और TMC के 3 सांसदों ने नहीं ली शपथ

प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा के सांसदों को शपथ दिलाई। जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अबतक लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ नहीं ली तो वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के तीन सांसद भी इस कार्यवाही से वंचित रह गए। शपथ नहीं लेने वाले टीएमसी सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा, नूरुल इस्लाम और दीपक अधिकारी शामिल हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इन चारों सांसदों को कल शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं है कि स्पीकर चुनाव से पहले इन्हें शपथ दिलाई जाएगी या बाद में।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ