हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी भाजपा', लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर की भविष्यवाणी

Shashi Tharoor Prediction For Lok Sabha Election 2024 in Hindi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि केंद्र में सरकार बनाने से रोकने के लिए भाजपा की सीटें कम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor

Shashi Tharoor Prediction For Lok Sabha Election 2024 in Hindi : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है। शशि थरूर ने पूर्वानुमान लगाया है कि भाजपा आगामी चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने से रोका जा सकता है।

थरूर ने कहा कि अगर भाजपा की सीटों की संख्या बड़े स्तर पर कम की जा सकें और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में इसके सहयोगियों के भरोसे को खत्म किया जा सके तो भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने से रोका जा सकता है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 303 सीटों पर जीता था। इस बार यह लक्ष्य 400 सीटों का रखा गया है।

विज्ञापन

भाजपा की सीटें कम कर सकते हैं

शशि थरूर केरल लिटरेचर फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी लगता है कि भाजपा अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। लेकिन मैं इस बात में भी भरोसा करता हूं कि उसकी सीटें इस स्तर तक कम की जा सकती है कि सरकार बनाने के लिए उसे अपने सहयोगियों की जरूरत पड़े लेकिन वह उसका साथ देने को तैयार न हों। हमें ये कोशिश करनी चाहिए।

‘सीट बंटवारे पर समझौता जरूरी’

आगामी चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही रार पर शशि थरूर ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन के अंदर पर्याप्त राज्यों में सीट बंटवारे पर समझौता हो जाता है तो कई जगहों पर हार से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि केरल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर समझौता होना असंभव है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आक्रामक हुआ उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ये भी पढ़ें: कौन हैं विलियम लाई जिन्हें ताइवान ने चुना है नया राष्ट्रपति?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से लेकर बाल्टीमोर तक, डूब रहे US के तटीय शहर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola