North Korea: तानाशाह किम की चेतावनी के बाद आक्रामक हुआ उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Kim Jong Un warning North Korea tests ballistic missile: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने की पुष्टि की है। इस साल की शुरुआत में ही नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के करीब 200 से ज्यादा गोले दागे थे।

North Korea tests ballistic missile

उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

North Korea tests ballistic missile South Korea Japan America on alert: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुआ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे तो अलग होने के बाद से ही दोनों देश एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते लेकिन हाल के दिनों में कोरियाई प्रायद्वीप में टेंशन और बढ़ गई है। इस बीच तानाशाह किम जोंग उन की धमकी के बाद उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इसके बाद अपनी सुरक्षा को लेकर दक्षिण कोरिया अलर्ट पर है। जापान भी इसके बाद अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अपने सीमा अभ्यास के कुछ दिनों बाद बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। वहां की सेना के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की तरफ से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई। हालांकि इसके बारे में डिटेल में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा गया है कि सियोल, वाशिंगटन और टोक्यो में अधिकारी इसका विश्लेषण कर रहे हैं।

विज्ञापन

जेसीएस ने क्या कहा

विज्ञापन

सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा है कि हमारी सेना ने लगभग 2 बजकर 55 मिनट पर प्योंगयांग क्षेत्र से पूर्वी सागर की ओर लॉन्च की गई एक संदिग्ध मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया। आगे कहा गया है कि हमारी सेना उत्तर कोरिया की तरफ से लॉन्च की गई मिसाइल से संबंधित जानकारी को अमेरिका और जापान के साथ बारीकी से शेयर कर रही है।

किम की परमाणु हमले की धमकी

विज्ञापन

उत्तर कोरिया के एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक यह मिसाइल परीक्षण रविवार को किया गया। इसके उड़ान भरने की दूरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि इसके पहले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किसी भी देश द्वारा उकसाने पर परमाणु हमले की चेतावनी दी थी। किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को क्षेत्र में बढ़ते तनाव की वजह बताया था। वहीं इस मिसाइल परीक्षण के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ