प्रभु श्रीराम के ससुराल में उत्सव शुरू, दामाद के गृह प्रवेश पर भेजे जाएंगे खास उपहार

Ram Mandir Inauguration Ayodhya Celebration Begins at Nepal Janakpur: नेपाल के जनकपुर में श्रीराम मंदिर उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह है।

ram Mandir Inauguration ayodhya Celebration begins at Lord Shri Ram in-laws place nepal janakpur

ram Mandir Inauguration ayodhya Celebration begins at Lord Shri Ram in-laws place nepal janakpur

विज्ञापन

अमिताभ ओझा, जनकपुर, नेपाल: 

Ram Mandir Inauguration Ayodhya Celebration Begins at Nepal Janakpur: अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में होने जा रहे रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खासा उत्साह है। इस अवसर पर भगवान राम के ससुराल नेपाल के जनकपुर में भी जश्न की तैयारी पूरी हो गई है। मां सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी और मायके जनकपुर के लोग उत्साहित हैं।

विज्ञापन

त्रेतायुग के बाद पहली बार दामाद का घर गृह प्रवेश होने जा रहा है, तो ऐसे में ससुराल से भार (मायके से बेटी के ससुराल में भेजे जाने वाले सामान) की पूरी तैयारी कर ली गई है। परंपरा के अनुसार, दामाद के गृहप्रवेश के लिए जनकपुर से 4 जनवरी को उपहारों का भार भेजा जाएगा।

आध्यात्मिक रिश्तों की डोर मजबूत हुई

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से त्रेतायुगीन आध्यात्मिक रिश्तों की डोर मजबूत हुई है। जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने बताया कि पूरे जनकपुर धाम से लोग भार लेकर आ रहे हैं। इन्हें अयोध्या पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

मेवा, चूड़ा, मखाना और कपड़े से लेकर आभूषण तक शामिल

जानकारी के अनुसार, इस भार में पकवान, तेल-मसाले, मेवा, चूड़ा, मखाना और कपड़े से लेकर आभूषण तक शामिल हैं। जनकपुरधाम के सिमरदही मठ के महंत डॉ. रवींद्र दास वैष्णव ने कहा कि प्रभु राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनाए जाने से नेपाल में गर्व और उत्साह है। त्रेता युग के बाद पहली बार ऐसा अवसर आया है कि जनकपुरधाम से अयोध्या भार भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

20 हजार उपहारों को टोकरी जमा

जनकपुर धाम में लोग स्वेच्छा से “भार “(उपहारों की टोकरी) लेकर आ रहे हैं। वे उस पर अपना नाम लिख कर उसे जमा कर रहे हैं। हर टोकरी पर देने वाले का नाम और उसका मोबाइल नंबर लिखा जा रहा है। अभी तक 20 हजार उपहारों को टोकरी जमा हो गई है।

महंत राम रोशन दास के अनुसार इन सभी टोकरियों को ट्रकों में भरकर अयोध्या ले जाया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार मां जानकी उनकी बेटी भी है और माता भी…ऐसे में वे अपनी बेटी के घर सामान भेज रहे हैं। इसी के साथ नेपाल की नदियों से अभिषेक के लिए जल भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ