---विज्ञापन---

देश angle-right

‘मेक इन इंडिया’ की ऐतिहासिक उड़ान! भारत में बने पहले C295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने भरी सफल उड़ान, दुश्मनों के छूटे पसीने

​इस कामयाबी के साथ ही भारत अब सैन्य विमान बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है. इस विमान को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL) और एयरबस ने मिलकर वडोदरा प्लांट में तैयार किया है.

---खबर नीचे जारी है---

भारतीय रक्षा क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रच गया है! ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही बने पहले एअरबस C295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने गुजरात के वडोदरा से अपनी पहली सफल टेस्ट फ्लाइट पूरी कर ली है.

​इस कामयाबी के साथ ही भारत अब सैन्य विमान बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है. इस विमान को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL) और एयरबस ने मिलकर वडोदरा प्लांट में तैयार किया है. इस डील के तहत कुल 40 C295 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे. यह देश का पहला ऐसा डिफेंस प्रोजेक्ट है, जहां प्राइवेट सेक्टर पूरी तरह से सैन्य विमान का निर्माण कर रहा है. ​यह आधुनिक विमान सैनिकों, हथियारों और आपदा राहत सामग्री को ले जाने में सक्षम है.

---खबर नीचे जारी है---

इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह छोटे और कच्चे रनवे से भी उड़ान भर सकता है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत दुर्गम इलाकों में कई गुना बढ़ जाएगी. ​रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होते भारत के लिए यह वाकई एक गर्व का क्षण है.

First published on: Jun 11, 2026 11:16 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola