हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मलबे से भरे डंप ट्रक जैसी'... असीम मुनीर के बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर के भारत की अर्थव्यवस्था पर बयान पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा पलटवार किया है। बता दें, आर्मी चीफ ने देश की अर्थव्यवस्था को हाईवे पर दौड़ती फेरारी और मर्सिडीज जैसा बताया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर के हाल ही में दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि मैं आपका ध्यान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा हाल ही में दिए गए बयान की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारत एक चमचमाती मर्सिडीज है, जो फेरारी की तरह हाईवे पर आ रही है, लेकिन हम बजरी से भरे डंप ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकरा जाए, तो नुकसान किसका होगा?

भारत की अर्थव्यवस्था हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज और फेरारी जैसी है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं कह रहा। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मलबे से भरे डंप ट्रक जैसी है। अब इसका जवाब तो आप लोग जानते ही होंगे। अब, असीम मुनीर को इस बयान के लिए पाकिस्तान के अंदर और पूरी दुनिया में काफी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

बयान को सिर्फ ट्रोल करने लायक नहीं मानता- राजनाथ सिंह

अगर दो देशों को एक ही समय में आजादी मिली और एक ने कड़ी मेहनत की है। सही पॉलिसी और दूरदर्शिता से फेरारी जैसी इकोनॉमी खड़ी कर ली और दूसरा अभी भी डंपर की हालत में है, तो उनकी खुद की विफलता है। असीम मुनीर के बयान को सिर्फ ट्रोल करने लायक नहीं मानता। अगर इस गंभीर चेतावनी के पीछे कोई संकेत है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं देंगे, तो यह हमारे लिए चिंता का विषय हो सकता है।

भारत ने पाक और मुनीर पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों को लेकर धमकी देते रहना पाकिस्तान की आदत बन गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के इस तरह बन रहे आधार कार्ड, UP ATS ने किया बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola