Red Alert In Rajasthan: राजस्थान में गर्मी लगातार भीषण होती जा रही है। राजस्थान सरकार के अनुसार अब तक 4 लोगों की मौत गर्मी के कारण हुई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक अब तक 12 जानें गर्मी ने ली हैं। मौसम विभाग की ओर से भी रेड अलर्ट जारी कर आशंका जताई गई है कि कई जिलों में तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है। सबसे अधिक 5 मौतें जालौर में हुई हैं। वहीं, बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के जवान की युद्धाभ्यास के दौरान हीट स्ट्रोक से जान चली गई। कई इलाकों में भीषण गर्मी के कारण बाजारों में भीड़ न के बराबर दिख रही है। जानवर भी गर्मी से परेशान हैं।
विभाग ने बताया कि बाड़मेर में 48.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। कई शहरों में तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, 8 शहरों में टेंपरेचर 47 डिग्री रहा है। आईएमडी ने बताया है कि भरतपुर और जयपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में टेंपरेचर शुष्क रहेगा। 72 घंटे में जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ सकता है।
4 से 5 दिन लू चलने के आसार
कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर की बात करें, तो दो दिन तापमान नहीं बदलेगा। बाद में बदलाव के आसार हैं। 4 से 5 दिन तक लू चल सकती है। कई इलाकों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा भरतपुर, अलवर, बारां, बूंदी, जयपुर, झालवाड, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, के अलावा सीकर, जालौर में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, कोटास झुंझुनूं में लू का रेड अलर्ट है। राजधानी जयपुर में लू चल सकती है। यहां न्यूनतम 32 और अधिकतम 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
7 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
9 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
11 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
12 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
13 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines