हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिलांग पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद को भी कर लिया तलब, लगाए थे कई गंभीर आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। शिलांग पुलिस ने अब सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को पूछताछ के लिए बुलाया है। गोविंद ने पुलिस की जांच पर पहले सवाल उठाए थे, अब बयान दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी के साथ सोनम रघुवंशी और गोविंद (फोटो सोर्स- ANI)

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी को भी शिलांग ने तलब कर लिया है। गोविंद को अब पुलिस के सामने हाजिर होना होगा। सोनम के गायब होने के दौरान गोविंद ने शिलांग पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस सही तरीके से छानबीन और जांच नहीं कर रही है।

पुलिस ने सोनम के भाई को किया तलब

शिलांग पुलिस सोनम और उसके साथी राज कुशवाह समेत चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी ने एक साजिश के तहत राजा की हत्या की थी। अब पुलिस इनके असली मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है। सोनम ने कहा है कि उसकी शादी जबरन और दबाव में करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस अब सोनम के इसी दावे की जांच के लिए परिवार वालों से पूछताछ करने जा रही है।

सोनम के भाई गोविंद ने पुष्टि की है कि पुलिस उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। सोनम के भाई का कहना है कि पुलिस ने मुझे अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। मैंने उनसे समय मांगा है। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। गोविंद इंदौर में राजा के घर पर आयोजित तेरहवीं में शामिल हुआ था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन

राजा और सोनम का नया वीडियो आया सामने

हरियाणा के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसके कैमरे में सोनम और राजा आखिरी बार कैद हुए थे। शख्स का नाम देव सिंह है और वह सोनीपत का रहने वाला है। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि 23 मई की सुबह मेघालय के सोहरा में डबल डेकर रूट ब्रिज के रास्ते में सोनम और राजा दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा सोनम का भाई, बोला- नार्को टेस्ट हो…

विज्ञापन

शख्स ने बताया कि ये वीडियो गलती से रिकॉर्ड हो गया था। वह नीचे उतर रहा था और ये कपल रूट ब्रिज देखने जा रहे थे। वीडियो अब वायरल हो रहा है और इसे राजा का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola