2000 से ऊपर UPI पेमेंट बंद? गाजियाबाद से MP तक दुकान और पेट्रोल पंपों पर टंगे बोर्ड

15 अक्टूबर से 2000 से ऊपर UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 0.4% MDR चार्ज को लेकर गाजियाबाद के व्यापारियों और पेट्रोल पंपों ने विरोध जताया है. जानें आम जनता पर इसका क्या असर होगा.

UPI Payment Will Not Be Accepted Notice Outside Ghaziabad Shop Over MDR Rules

15 October UPI Rules Change: अब 2000 से ऊपर UPI से पेमेंट नहीं ले रहे दुकानदार? जानें क्या है पूरा विवाद (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आपकी भी जेब में कैश (नकद) नहीं रहता और आप 5 रुपये की चाय से लेकर 5000 रुपये की शॉपिंग या पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ UPI स्कैन करके पे करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है.

विज्ञापन

देश के कई हिस्सों, खासकर गाजियाबाद के बाजारों और मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों के बाहर दुकानों पर एक अजीब सा नोटिस लटकने लगा है, 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि जो दुकानदार कल तक QR कोड सामने करके कहते थे कि भैया ऑनलाइन कर दो, वे अब कैश क्यों मांगने लगे हैं? आइए, इस पूरे बवाल को एकदम आसान भाषा में समझते हैं.

विज्ञापन

आखिर 15 अक्टूबर को ऐसा क्या बदलने वाला है?

दरअसल, सरकार 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के बड़े P2M (पर्सन-टू-मर्चेंट) यानी ग्राहकों द्वारा दुकानदारों को किए जाने वाले UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% का Merchant Discount Rate (MDR) लागू करने की योजना बना रही है.

सरकार का साफ कहना है कि यह 0.4% का चार्ज ग्राहकों (Customers) को नहीं, बल्कि व्यापारियों (Merchants) को देना होगा. 75000 रुपये या उससे ज्यादा के पेमेंट पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपये तय (Cap) किया गया है. अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या सब्जी वाले को पैसे भेजते हैं या 2000 रुपये से कम की कोई खरीदारी करते हैं, तो आपको या दुकानदार को 1 पैसा भी एक्स्ट्रा नहीं देना होगा.

विज्ञापन

दुकानदारों और पेट्रोल पंपों को किस बात का गुस्सा है?
गाजियाबाद के व्यापारियों और अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) का कहना है कि वे पहले ही कम मार्जिन और बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगर 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% चार्ज कटेगा, तो उनकी कमाई और कम हो जाएगी.

विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं और ग्राहकों को सलाह दी है कि 15 अक्टूबर से बड़े पेमेंट के लिए कैश साथ लेकर आएं, क्योंकि वे खुद इस एक्सट्रा चार्ज का बोझ उठाने के मूड में नहीं हैं.

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के पेट्रोल पंप डीलरों ने मांग की है कि ईंधन (Fuel) की बिक्री को इस MDR से पूरी तरह बाहर रखा जाए. मांग न पूरी होने पर उन्होंने 2000 रुपये से ऊपर UPI लेने से मना करने की धमकी दी है. व्यापारियों के बड़े संगठन CAIT (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने भी पेट्रोल पंपों और दुकानदारों द्वारा UPI बंद करने के फैसले पर गहरी चिंता जताई है.

विज्ञापन

आम जनता को डरने की जरूरत क्यों नहीं है?
सरकार और NPCI का मानना है कि इस कदम से आम जनता के रोजमर्रा के लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. डेटा के मुताबिक, 86% व्यापारी लेन-देन 500 रुपये से कम के होते हैं और 10% लेन-देन 501 से 2000 रुपये के बीच होते हैं. यानी सिर्फ 4% बड़े ट्रांजैक्शन ही इस दायरे में आएंगे.

विज्ञापन

सरकार ने बैंकों और पेमेंट प्लेटफॉर्म्स से साफ कहा है कि दुकानदार ग्राहकों से जबरन एक्स्ट्रा UPI चार्ज न वसूलें. अगर आप बड़ा पेमेंट करना चाहते हैं, तो RuPay डेबिट कार्ड से बिना किसी MDR चार्ज के फ्री पेमेंट जारी रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ