---विज्ञापन---

ट्राई ने स्पैम कॉल्स के लिए बनाए सख्त नियम, AI से होगी फर्जी नंबरों की पहचान, लगेगा भारी जुर्माना

TRAI spam call New rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनचाहे स्पैम और रोबोकॉल पर लगाम लगाने के लिए नियमों को कड़ा कर दिया है. अब AI आधारित सिस्टम से संदिग्ध नंबरों की पहचान होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे. जानिए आम उपभोक्ताओं को इससे क्या राहत मिलेगी.

---विज्ञापन---

TRAI spam call New rules: अगर आप भी दिन-रात आने वाले अनचाहे स्पैम और फर्जी कॉल्स से परेशान हैं तो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आपके लिए बड़ा कदम उठाया है. शुक्रवार को ट्राई ने स्पैम कॉल्स और संदेशों पर रोक लगाने के लिए नियमों को काफी कड़ा कर दिया है. अब संदिग्ध नंबरों और रोबोकॉल की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) की मदद ली जाएगी.
ट्राई के संशोधित नियमों के अनुसार, सॉफ्टवेयर या ऑटो-डायलिंग के जरिए आने वाली एप्लीकेशन-टू-पर्सन (A2P) और रोबोकॉल्स पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. ऐसी कॉल्स के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पहले से सूचना देनी होगी. अगर बिना घोषणा के ऐसी कॉल्स की जाती हैं, तो उन्हें स्पैम मानकर उन पर 5 पैसे प्रति मिनट तक का टर्मिनेशन शुल्क लगाया जाएगा.

AI पकड़ेगा संदिग्ध स्पैमर्स

नए नियमों के तहत, यदि किसी नंबर के खिलाफ 10 दिनों के भीतर 3 या अधिक शिकायतें आती हैं और टेलीकॉम कंपनियों का AI सिस्टम भी उसे संदिग्ध मानता है, तो उस पर तुरंत एक्शन होगा. 10 दिन में 5 या उससे अधिक संदिग्ध नंबर मिलने पर री-केवाईसी और भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. बार-बार उल्लंघन करने वालों के कनेक्शन पूरी तरह काट दिए जाएंगे. इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले टेलीमार्केटर्स को 1 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

उपभोक्ताओं और जरूरी कॉल्स का रखा ध्यान

1600/1601 और 140 सीरीज सुरक्षित: कॉल मैनेजमेंट ऐप्स सेवा या जरूरी लेनदेन के लिए तय 1600/1601 और 140 नंबर सीरीज को सीधे तौर पर ब्लॉक नहीं कर सकेंगे, हालांकि यूजर खुद इन्हें फिल्टर कर सकता है. किसी उत्पाद या सेवा के बारे में ग्राहक की पूछताछ होने पर कंपनियां अधिकतम 7 दिन तक संपर्क कर सकेंगी, जिसका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा. स्पैम शिकायत के समाधान से संतुष्ट न होने पर उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर अपील भी कर सकेंगे.

ट्राई का कहना है कि इन सख्त कदमों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को अनचाहे मानसिक तनाव से बचाना और दूरसंचार व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत करना है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 18, 2026 10:13 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola