---विज्ञापन---

देश angle-right

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 77वां दिन, प्रियंका भी भाई राहुल के साथ मिलाएंगी कदमताल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 77वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1700 किमी का सफर तय कर चुकी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 77वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1700 किमी का सफर तय कर चुकी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। वह परिवार के साथ बुरहानपुर पहुंच गई हैं

दरअसल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब मध्यप्रदेश पहुंच चुका है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है। मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज  पहला दिन है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने आज दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है। बुरहानपुर का लम्बा और जाना-माना इतिहास है। मुग़ल काल व ख़ास तौर पर शाहजहां के समय में यह एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया था। बुरहानपुर के छठे हिस्से में केले की खेती होती है और यह पावरलूम इंडस्ट्री का भी एक मुख्य केंद्र है। आज दोपहर बाद श्री राहुल गांधी केला उत्पादक किसानों और पावरलूम बुनकरों से मिलकर चर्चा करेंगे।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2022 08:26 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola