ये राज्य बनने वाला है देश का सबसे बड़ा गोल्ड हब, मिला सोने का सबसे बड़ा खजाना!

आंध्र प्रदेश का जोन्नागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट देश के गोल्ड प्रोडक्शन में बड़ा बदलाव ला सकता है. अधिकारियों का दावा है कि यहां लगभग 50 टन सोने का भंडार मौजूद है और आने वाले सालों में आंध्र प्रदेश भारत का सबसे बड़ा सोना पैदा करने वाला राज्य बन सकता है.

Andhra Pradesh’s Jonnagiri Gold Reserve

Credit: Freepik

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश जल्द ही भारत का सबसे बड़ा गोल्ड प्रोड्यूसर स्टेट बन सकता है. राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि कर्नूल जिले के जोन्नागिरी इलाके में बड़े पैमाने पर सोने के भंडार मिले हैं, जिनके आधार पर आने वाले सालों में राज्य देश में सबसे ज्यादा सोना उत्पादन करने वाला बन सकता है. माइंस विभाग के प्रधान सचिव मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में सोने की खदानों के लिए चार प्रमुख इलाकों की पहचान की गई है. इनमें जोन्नागिरी, रामागिरी, जव्वाकुला और चिगुरुकुंटा-बिसनतम क्षेत्र शामिल हैं. अधिकारियों का अनुमान है कि अकेले जोन्नागिरी क्षेत्र में करीब 50 टन सोने का भंडार मौजूद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Fall: एक सप्‍ताह में 5228 रुपये सस्‍ता हो गया सोना, चांदी का भाव 20092 रुपये घटा

विज्ञापन

क्यों खास है जोन्नागिरी?

सबसे खास बात ये है कि जोन्नागिरी में व्यावसायिक स्तर पर सोने का उत्पादन शुरू हो चुका है. लगभग एक दशक पहले यहां करीब 1,500 एकड़ भूमि खनन के लिए दी गई थी. अब तक सिर्फ 500 एकड़ क्षेत्र में ही खोजबीन की गई है, जहां लगभग 13 टन सोने के भंडार का अनुमान लगाया गया है. शेष 1,000 एकड़ क्षेत्र में खोज कार्य पूरा होने के बाद कुल भंडार 50 टन तक पहुंच सकता है. जोन्नागिरी प्रोजेक्ट को भारत की आजादी के बाद की पहली बड़ी निजी स्वर्ण खनन परियोजना माना जा रहा है.

आंध्र प्रदेश बनेगा गोल्ड हब?

भारत हर साल बड़ी मात्रा में सोना आयात करता है. ऐसे में जोन्नागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट देश की आयात निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू उत्पादन बढ़ने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सकता है और खनन क्षेत्र में नए निवेश के अवसर भी पैदा होंगे. ये प्रोजेक्ट करीब 598 हेक्टेयर इलाके में फैला हुआ है और इसमें 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है. परियोजना से हर साल 750 से 1000 किलोग्राम तक सोने का उत्पादन होने की उम्मीद है. राज्य सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू जल्द ही इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे. अगर अनुमानित भंडार और उत्पादन लक्ष्य पूरे होते हैं तो आंध्र प्रदेश आने वाले सालों में भारत के स्वर्ण उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ