21 june Aaj Ki Taaza Khabar Updates [Highlight]: दिल्ली के वेलकम इलाके में सड़ी-गली अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: देश और दुनिया में आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है, जहां पीएम मोदी कोलकाता के रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं. वहीं, आज भारतीय नौसेना की ताकत में भारी इजाफा होने जा रहा है क्योंकि 3 नए स्वदेशी पोत बेड़े में शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा नीट-यूजी री-एग्जाम और रेलवे की नई ट्रेनों समेत आज की हर बड़ी अपडेट यहां जानिए.

Aaj Ki Taaza Khabar

Credit: News24

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: आज 21 जून 2026 का यह रविवार पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा होने जा रहा है. आज एक तरफ जहां सेहत और संस्कृति का उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है. सुबह से ही देश भर में कई बड़े आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है.

विज्ञापन

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी

आज पूरी दुनिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस साल योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग) रखी गई है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं. देश के कोने-कोने से योग सत्रों की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं.

विज्ञापन

100 ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष योग सत्र

संस्कृति मंत्रालय ने इस बार योग दिवस को और भव्य बनाने के लिए खास तैयारी की है. आज देश के 100 प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है. इनमें दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और गुजरात की प्रसिद्ध ‘रानी की वाव’ जैसी धरोहरें शामिल हैं, जहां हजारों लोग एक साथ योग कर रहे हैं.

भारतीय नौसेना को मिलेंगे 3 नए स्वदेशी पोत

रक्षा के क्षेत्र में आज भारत आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखने जा रहा है. कोलकाता में भारतीय नौसेना तीन अत्याधुनिक और पूरी तरह स्वदेशी युद्धपोतों— दुनागिरी (Dunagiri), संशोधक (Sanshodhak) और अग्रय (Agray) को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल (कमिशन) करने जा रही है. इससे समुद्री सीमा पर भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

रेलवे की सौगात और NEET-UG री-एग्जाम

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दो नई महत्वपूर्ण ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें जयपुर (खातीपुरा) – दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस और बीकानेर – अहमदाबाद डेली रेल सेवा शामिल है. वहीं दूसरी तरफ, कल देश भर में हुए सफल मॉक ड्रिल के बाद आज नीट-यूजी (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा कड़ी सुरक्षा और पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही है.

5 बड़े दिवसों का अनोखा संयोग

आज का रविवार एक बहुत ही दुर्लभ संयोग लेकर आया है. आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ ‘फादर्स डे’, ‘विश्व संगीत दिवस’, ‘विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस’ और साल का सबसे लंबा दिन यानी ‘ग्रीष्म संक्रांति’ भी है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के वेलकम इलाके में सड़ी-गली अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। लगभग 60 वर्षीय पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खाटू श्यामजी-सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन परियोजना को मिली गति, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्थल निरीक्षण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर में प्रस्तावित खाटू श्यामजी-सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के थूथुकुडी में आकाश में दिखी बवंडर जैसी रहस्यमयी आकृति, लोगों ने कैमरों में किया कैद

तमिलनाडु के तूतीकोरिन (थूथुकुडी) में आकाश में बवंडर जैसी आकृति दिखाई देने से लोगों में कौतूहल और चर्चा का माहौल बन गया। इस दुर्लभ मौसमीय दृश्य के वीडियो भी सामने आए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमोनिया गैस रिसाव के पीड़ितों से अस्पताल में मिले मंत्री आर. कुमार, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

तमिलनाडु के मंत्री R. Kumar ने अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित श्रमिकों से स्टेनली सरकारी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और अधिकारियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गैस रिसाव की घटना में कई श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीट परीक्षा के बाद सियासत गरमाई, दिग्विजय सिंह बोले- कुछ दिन रुककर देखना होगा नतीजा

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता Digvijaya Singh ने नीट परीक्षा पर कहा कि इस बार परीक्षा शांतिपूर्ण हुई, जो संतोषजनक है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछली परीक्षा में बाद में पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन रुककर स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में हलचल

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान को लेबनान में अपने प्रॉक्सी समूहों को तुरंत गड़बड़ी फैलाने से रोकना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो ईरान पर पहले से भी अधिक शक्तिशाली हमला किया जा सकता है। उनके इस बयान से अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली में CISF के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। यह भवन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा कल शुभारंभ।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर और दरभंगा के बीच सीधी रेल सेवा शुरू, CM भजनलाल शर्मा बोले- लोगों का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने खातीपुरा रेलवे टर्मिनल के उद्घाटन को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को बधाई देते हुए कहा कि इससे जयपुर को बड़ी सौगात मिली है। साथ ही दरभंगा-जयपुर सीधी रेल सेवा शुरू होने से बिहार के लोगों का लंबे समय से देखा गया सपना भी पूरा हुआ है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता से पहले बढ़ा तनाव, होर्मुज जलमार्ग और लेबनान को लेकर ईरान ने रखीं कड़ी शर्तें

स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में ईरान, अमेरिका, पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि शांति वार्ता के लिए पहुंच चुके हैं, लेकिन बातचीत शुरू होने से पहले ही तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसकी प्रमुख मांगों में होर्मुज जलमार्ग से जुड़े विवाद का समाधान, पूर्व सहमत समझौतों का पूरी तरह पालन और लेबनान पर जारी इजराइली हमलों को रोकना शामिल है। इसी क्रम में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कासिस से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। होर्मुज जलमार्ग का मुद्दा इस शांति प्रयास के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में गैस लीक से 2 लोगों की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 46 से अधिक कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभावित श्रमिकों में अधिकांश उत्तर भारत के हैं। राज्यपाल Rajendra Arlekar ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सोशल मीडिया पर भी नजर

नोएडा में आयोजित परीक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने 23 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संयुक्त आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा के अनुसार, सभी केंद्रों पर तलाशी, सुरक्षा जांच और पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर में टक्कर; 5 की मौत

जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में बस और ट्रेलर की टक्कर में कम से कम 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, 21 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर विवाद: 'अखिलेश यादव SIT को सबूत दें या माफी मांगें', VHP अध्यक्ष का तीखा हमला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित हेराफेरी के आरोपों पर विपक्ष के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं. आलोक कुमार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) का स्वागत किया. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई सबूत हैं, तो वे SIT के सामने पेश होकर उन्हें सौंपें. उन्होंने तंज कसा कि विपक्ष को भगवान राम से कोई सहानुभूति नहीं है, वे सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इस चंदे के मुद्दे को एक सियासी हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर वे सबूत नहीं देते, तो यह साफ हो जाएगा कि उनके आरोप सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बस-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर के कारण हुआ. स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UBT के बागी सांसद आज अलग होने का कर सकते हैं ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) में टूट को लेकर आज सार्वजनिक घोषणा हो सकती है. सभी 6 बागी सांसद साझा प्रेस कांफ्रेंस कर सकतें है. स्पीकर से अपनी मुलाकात का वीडियो और फ़ोटो तथा स्पीकर को दिया गया पत्र भी जारी कर सकते हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में निहंगों के विरोध प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, इंटरनेट बंद और ITBP तैनात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक डेरे पर कब्जे के विवाद को लेकर निहंग सिखों द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है और एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की कंपनियों को तैनात किया गया है. प्रशासन ने पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी: अमृतसर से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर 290 सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था अमृतसर से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया है. यह जत्था श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) कार्यालय से रवाना हुआ. पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए इस बार 302 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 12 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका. एसजीपीसी सदस्य बाबा बूटा सिंह की अगुवाई में गया यह जत्था विभिन्न पवित्र सिख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद 30 जून को भारत वापस लौटेगा. श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ