राहुल गांधी का राइडर लुक, लद्दाख की पहाड़ियों के बीच दौड़ाई बाइक, देखें Video

Rahul Gandhi Bike Riding Ladakh

Rahul Gandhi Bike Riding Ladakh

विज्ञापन

Rahul Gandhi Bike Riding: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख में बाइक राइड करते नजर आए। सोमवार को भारी लवाजमे के साथ उन्होंने बाइक राइड की। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह हेलमेट और राइडिंग किट पहनकर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही राहुल गांधी की नजर कैमरे की ओर पड़ती है, वह हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं। राहुल गांधी ने ब्लू टी-शर्ट और जैकेट पहन रखी थी।

विज्ञापन

राहुल गांधी फिलहाल लद्दाख दौरे पर हैं। ये दौरा 25 अगस्त तक चलने की उम्मीद है। इससे पहले कांग्रेस नेता शनिवार को बाइक से लद्दाख की पैंगोंग झील तक गए। जहां उन्होंने 20 अगस्त को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

राहुल गांधी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई तस्वीरों में कांग्रेस नेता को केटीएम 390 एडवेंचर की सवारी करते देखा गया था। सांसद को हेलमेट, ग्लव्स, राइडिंग बूट और जैकेट सहित पूरे बाइकिंग गियर में देखा जा सकता है। लद्दाख की खूबसूरती को एंजॉय करते हुए राहुल गांधी ने फोटो के कैप्शन में लिखा- “पैंगोंग झील के रास्ते में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ