Rahul Gandhi Property: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने राहुल को केरल की वायनाड सीट से भी कैंडिडेट घोषित किया है। यहां उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है। हलफनामे के अनुसार राहुल के पास 9.24 करोड़ की चल और 11.15 करोड़ की अचल संपत्ति है। कुल 20 करोड़ के मालिक हैं। उनके पास कोई वाहन या फ्लैट नहीं है। कैश में सिर्फ 55 हजार रुपये, बैंक में 26.25 लाख जमा हैं। उनके नाम 4.33 करोड़ के शेयर, 15.21 लाख के सोने के बॉन्ड हैं। राहुल के पास 4.20 लाख की ज्वेलरी और 3.81 करोड़ के म्यूचुअल फंड हैं।
यह भी पढ़ें:‘डरो मत, भागो नहीं’; रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले PM मोदी?
राहुल ने बताया है कि दिल्ली के महरौली में उनके पास एग्रीकल्चर लैंड है। इस लैंड की सहमालिक उनकी बहन प्रियंका गांधी हैं। उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की भी इसमें हिस्सेदारी है। उनके नाम पर गुरुग्राम में एक ऑफिस भी है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये बताई गई है। कृषि भूमि को विरासत में मिली प्रॉपर्टी बताया गया है। गांधी ने अपने खिलाफ पुलिस की ओर से दर्ज मामलों का उल्लेख भी हलफनामे में किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में दुष्कर्म पीड़िता की पहचान करने का एक केस उनके खिलाफ दर्ज हुआ था। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।
वायनाड में 26 अप्रैल को होगी वोटिंग
दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से मामले में एफआईआर सीलबंद लिफाफे में होने की बात राहुल गांधी ने हलफनामे में बताई है। बताया गया है कि इस वजह से उनको एफआईआर के विवरण की पूरी जानकारी नहीं है। इस बात से भी अनभिज्ञता जताई गई है कि उनको आरोपी बनाया गया है या नहीं। लेकिन वे बड़ी सावधानी से इसके बारे में ब्योरा दे रहे हैं। उन्होंने खुद के खिलाफ भाजपा नेताओं की ओर से दर्ज करवाए मानहानि मामलों का जिक्र भी किया है। वहीं, हलफनामे के अनुसार एसोसिएटेड जर्नल्स से जुड़े केस का भी जिक्र किया गया है। राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से जीत हासिल की थी। यहां इस बार 26 अप्रैल को वोटिंग है। उनके सामने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन और सीपीआई नेता एनी राजा मैदान में हैं।
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
29 mins agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
37 mins agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
43 mins agoमेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास कार नहीं है... CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
1 hr agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
3 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
3 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
4 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines