'डरो मत, भागो नहीं'; रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले PM मोदी?

PM Modi Reaction on Rahul Gandhi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते समय राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राहुल गांधी के बहाने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Rahul Gandhi, PM Narendra Modi

एक और धर्म नगरी में भाजपा को लगा झटका।

PM Modi Reaction on Rahul Gandhi Nomination: कांग्रेस ने रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को चुनावी रण में उतारा है, जबकि उनकी परंपरागत सीट अमेठी थी, लेकिन अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। कांग्रेस द्वारा किए गए इस बदलाव की आज देशभर में चर्चा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधन करने के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि वे अमेठी से भाग गए हैं। अमेठी से करारी शिकस्त मिली थी, इसलिए डरकर भाग गए और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी डरे नहीं, भागे नहीं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने संसद में ही कह दिया था कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं करेंगे और वह भाग जाएंगी और वह राजस्थान भाग गईं। मैं अब कहता हूं कि शहजादे केरल के वायनाड में हारने वाले हैं।

विज्ञापन

मैंने कहा था कि वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे और वही हुआ, वह अमेठी से इतना डर ​​गए हैं कि रायबरेली की ओर भाग गए। उन्होंने कहा कि मैं हर किसी से कहता हूं कि डरो मत। मैं उनसे भी कहता हूं कि डरो मत, भागो नहीं। राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों से गद्दारी की है, इसलिए वह रायबरेली भाग गए हैं। उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने पर यही कहा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ