पूर्णेश मोदी को BJP ने दिया बड़ा पद, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराया था मानहानि का केस

Purnesh Modi bjp state in charge dadra nagar haveli and daman diu: पूर्णेश मोदी की याचिका पर राहुल गांधी को मानहानि केस में दोषी ठहराया गया था।

Purnesh Modi bjp state in charge dadra nagar haveli and daman diu

Purnesh Modi bjp state in charge dadra nagar haveli and daman diu

विज्ञापन

Purnesh Modi bjp state in charge dadra nagar haveli and daman diu: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली और दमन दीव का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही दुष्यंत पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्णेश मोदी की याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया था।

ओबीसी समुदाय का बड़ा चेहरा

58 साल के 3 बार के विधायक दक्षिण गुजरात में बीजेपी की ओर से ओबीसी समुदाय का चेहरा हैं। वह पेशे से वकील हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में उपचुनाव में सूरत पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद फिर 2017 और 2022 में उसी सीट से दोबारा चुने गए। उनकी सबसे लेटेस्ट जीत 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से थी। वह सूरत पश्चिम से विधायक हैं। पूर्णेश आरएसएस और एबीवीपी में भी सक्रिय रह चुके हैं।

विज्ञापन

कैबिनेट मिनिस्टर बने थे पूर्णेश मोदी

2021 में पूर्णेश मोदी को भूपेन्द्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास जैसे विभाग सौंपे गए। कैबिनेट में उनकी एंट्री ने कई लोगों को चौंका दिया था।

पूर्णेश मोदी ने 2019 में कोर्ट में याचिका दायर की थी, पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के ‘सारे मोदी चोर हैं’ वाले बयान पर शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन

बहाल हो चुकी है राहुल गांधी की सांसदी

इसके बाद उन्हें सांसद पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। राहुल गांधी के खिलाफ मामले ने पूर्णेश मोदी को सुर्खियों में ला दिया। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी थी। अब राहुल गांधी की सांसदी एक बार फिर बहाल हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ