LPG क्राइसिस के बीच छात्रों के लिए 'मसीहा' बने गुरुद्वारे, हजारों को मिल रहा मुफ्त खाना

छात्रों के मुताबिक, एलपीजी की किल्लत के चलते टिफिन और मेस वालों ने कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है. जो टिफिन पहले 50 रुपये में मिलता था, अब उसकी कीमत 70 रुपये हो गई है.

Gurudwara

पुणे के ऐतिहासिक गुरुद्वारों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. *(File Photo)

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब सात समंदर पार भारत में भी महसूस किया जा रहा है. महाराष्ट्र के पुणे शहर में एलपीजी के गंभीर संकट की वजह से मेस, कैंटीन और रेस्तरां में खाना नहीं बनाया जा रहा है. ऐसे में पुणे के ऐतिहासिक गुरुद्वारों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. शहर के गुरुद्वारों ने उन बाहरी छात्रों के लिए अपने दरवाजे और रसोई खोल दी है, जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था.

छात्रों की लाइफलाइन बना लंगर

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के कैंप स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार ने ऐलान किया है कि जब तक एलपीजी संकट समाप्त नहीं हो जाता, तब तक वे छात्रों को मुफ्त लंगर खिलाएंगे. यहां दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और रात में 8:30 से 10:00 बजे तक विशेष रूप से छात्रों के लिए खाना दिया जा रहा है. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्र इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.

विज्ञापन

महंगाई की दोहरी मार

छात्रों के मुताबिक, एलपीजी की किल्लत के चलते टिफिन और मेस वालों ने कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है. जो टिफिन पहले 50 रुपये में मिलता था, अब उसकी कीमत 70 रुपये हो गई है. कई मेस बंद हो चुके हैं और जो खुले हैं, वे छात्रों के बजट से बाहर हैं. ऐसे में खड़की और कैंप के गुरुद्वारे उनके लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरे हैं.

विज्ञापन

‘पैसे ले लो, पर गैस दे दो’

हालांकि, गुरुद्वारों के लिए भी यह सेवा जारी रखना आसान नहीं है. औंध गुरुद्वारे के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिंद्रा ने बताया कि कमर्शियल गैस की भारी कमी है. उन्होंने कहा, ‘राशन की कोई कमी नहीं है, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे. हमने पुणे नगर निगम (PMC) से लिखित अपील की है कि हमें सिलेंडर दिए जाएं, हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ