असम में 'मिया' म्यूजियम सील कर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, टेरर लिंक की होगी जांच
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Miya Museum: असम के गोलपारा में अधिकारियों ने ‘मिया’ संस्कृति को दर्शाने वाले एक संग्रहालय को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। उन्हें हिरासत में लिये जाने के बाद आतंकियों से लिंक की जांच की जाएगी।
बता दें कि ‘मिया’ वर्तमान बांग्लादेश के मुस्लिम निवासियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। बताया जा रहा है कि जिस मिया म्यूजियम को सील किया गया है, उसे केंद्र सरकार की किफायदी आवास योजना पीएमएवाई के तहत आवंटित किया गया था।
गोलपारा जिले के दपकरभिता में म्यूजियम को रविवार को खोला गया था और दिन बाद ही इसे सील कर दिया गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे बंद करने की मांग करते हुए कहा कि असम में मिया नाम का कोई समुदाय नहीं है।
असम में मिया संग्रहालय सील कर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
◆ आतंकियों से लिंक की होगी जांच
◆ CM हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा इसकी फंडिंग पर सवाल उठाने के बाद इस संग्रहालय को सील किया गया है pic.twitter.com/3LIEPuQGch
— News24 (@news24tvchannel) October 26, 2022
गोलपारा के उपायुक्त खनिंद्र चौधरी ने कहा कि 2018 में अखिल असम मिया परिषद के अध्यक्ष मोहर अली को पीएमएवाई के तहत घर आवंटित किया गया था, लेकिन इसे अपने निवास के रूप में उपयोग करने के बजाय उन्होंने इसे म्यूजियम में बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि ये PMAY के प्रावधानों का उल्लंघन है, इसलिए हमने घर को सील कर दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि पीएमएवाई के तहत बेघरों को आवासीय उद्देश्यों के लिए घर आवंटित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजियम को सील करने के अलावा, ग्रामीण विकास विभाग ने अली को कारण बताओ नोटिस जारी कर यह बताने को कहा है कि घर को संग्रहालय में क्यों बदला गया?
उधर, अली ने कहा कि उन्होंने मेरे आवास को सील क्यों किया है? अब मैं कहां रहूंगा? मैं राज्य सरकार से मिया संग्रहालय स्थापित करने के लिए गुवाहाटी में जमीन आवंटित करने की मांग करता हूं। मांग पूरी होने तक मैं अनिश्चितकालीन धरना शुरू करूंगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले मंगलवार को संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि लुंगी को छोड़कर सभी सामान असमिया लोगों के हैं। यदि वे यह साबित नहीं कर पाते हैं कि प्रदर्शित वस्तुओं का उपयोग केवल मिया लोग ही करते हैं, तो मामला दर्ज किया जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: