Aaj Ki Taaza Khabar LIVE : पालम आग में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

Breaking News in Hindi : आज 18 मार्च दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक है, जिसमें कई बड़े ऐलान हो सकते हैं. जेडीयू और चिराग पासवान के बाद आज मांझी की इफ्तार पार्टी है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हुआ है.

Breaking News .jpg

Today Breaking News in Hindi: आज 18 मार्च दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक है, जिसमें कई बड़े ऐलान हो सकते हैं. जेडीयू और चिराग पासवान के बाद आज मांझी की इफ्तार पार्टी है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हुआ है. सुप्रीम कोर्ट में SGPC प्रधान बलवंत सिंह राजोआना की फांसी सजा मामले में सुनवाई होनी है. सऊदी अरब में क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की अहम मीटिंग है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: HD देवेगौड़ा के बयान पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार ने क्या कहा?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष HD देवेगौड़ा के बयान पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार ने कहा, 'कांग्रेस ने देवेगौड़ा जी को प्रधानमंत्री और HD कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री समेत सभी अवसर दिए. लेकिन उनमें इसे बनाए रखने की क्षमता या हिम्मत नहीं थी। गठबंधन को खुश रखना और सबको साथ लेकर चलना उनका फर्ज था. सबको साथ लिए बिना ही उन्होंने सत्ता गँवा दी... उनमें सबको साथ लेकर चलने का बड़ा दिल नहीं था.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका के राजदूत Sergio Gor नें आज NSA अजित डोभाल से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor नें आज NSA अजित डोभाल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच रणनीतिक सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: होटल में बिल पर विवाद तो तेज धार हथियार लेकर पहुंचा युवक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नवी मुंबई के पनवेल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने होटल में घुसकर तलवार से हमला कर दिया. मामला नवी मुंबई के कामोठे इलाके का है.

नवी मुंबई के कामोठे सेक्टर-6 स्थित सरोवर होटल में मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे एक युवक तलवार लेकर घुसा. होटल मैनेजर उमेश शेट्टी पर सीने पर वार किया और काउंटर पर ताबड़तोड़ हमला किया. घटना से होटल में अफरा-तफरी मच गई. ग्राहक जान बचाकर भागते नजर आए.

पूरी वारदात CCTV में कैद

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हुए विवाद के बदले में ये हमला किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है.

इस घटना से बाद नवी मुंबई के पनवेल परिसर के कमोठे में इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा है कि क्या वह संवैधानिक समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे या नहीं. यह आदेश अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया, जिसमें मांग की गई थी कि पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया के लिए समयबद्ध कार्यक्रम पहले से तय कर रिकॉर्ड पर रखा जाए.

दरअसल उत्तर प्रदेश में मई में पंचायत चुनाव के 5 साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर कोई हलचल नहीं है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी दल भी सवाल उठाते रहे हैं.

कोर्ट इस मामले में 25 मार्च को दोपहर दो बजे अगली सुनवाई करेगी.

वन नेशन, वन इलेक्शन पर बनी JPC की समयसीमा फिर से बढ़ाई गई

वन नेशन, वन इलेक्शन से जुड़े संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) अपनी रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन तक बढ़ाया गया

साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने साध्वी निरंजन ज्योति का टिकट काटा था . उन्हें फतेहपुर से मौजूदा सांसद होने के बावजूद उम्मीदवार नहीं बनाया गया था. वह निषाद समुदाय से आती हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रही हैं.

पश्चिम बंगाल के कई जिला मजिस्ट्रेटों का तबादला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव आयोग ताबड़तोड़ फैसले ले रहा है. राज्य के पांच DIG के तबादलों के बाद अब पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई जिला मजिस्ट्रेटों का तबादला किया गया है.

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 4 कांग्रेस विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग

हरियाणा में कांग्रेस के चार विधायकों ने राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि पार्टी के चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. इनमें नारायण गढ़ की विधायक शैली चौधरी, साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला, पुनहाना के विधायक मोहमद इलियास , हथीन के विधायक मोहमद इजरायल शामिल हैं. पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा अनुशासनिक कमेटी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि इन चारों विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए.

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति शाम 7 बजे से बीजेपी मुख्यालय में

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज शाम 7 बजे से बीजेपी मुख्यालय में होगी. बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, JP Nadda और बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin समेत सीईसी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बैठक में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम के नेताओं के साथ चर्चा होगी. यह बैठक विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 5 DIG बदले

पश्चिम बंगाल में चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही पश्चिम बंगाल में 5 DIG बदले हैं। नए अधिकारियों को कल प्रातः 11 बजे तक पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

राठौड़ अमित कुमार : रायगंज

अजीत सिंह यादव : मुर्शिदाबाद

श्रीहरि पांडे : बर्दवान

कंकर प्रसाद बारूई: प्रेसीडेंसी रेंज

अंजली सिंह : जलपाईगुड़ी

I-PAC रेड मामला: सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार को झटका, ED की याचिका पर सुनवाई टालने से इनकार

पश्चिम बंगाल में I-PAC के दफ्तरों पर हुई ED की छापेमारी में बाधा डालने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार के अधिकारियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. ईडी की ओर से पेश हुए भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि यदि राज्य कार्यवाही में देरी करना चाहता है, तो उसे इसके वैध कारण बताने होंगे. न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई स्थगित करने से इनकार कर दिया और पश्चिम बंगाल सरकार को अपनी दलीलें पेश करने को कहा. पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मामले को 5 जजों की संविधान पीठ के पास भेजने की मांग की गई.

'राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता', विदाई ले रहे राज्यसभा सांसदों से बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विदाई ले रहे सदस्यों को संबोधित करते हुए एक गहरा और प्रेरणादायक संदेश दिया। राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रत्येक सदस्य की इसमें एक अनूठी भूमिका होती है। ऐसे क्षणों में, दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी सम्मान की भावना उत्पन्न होती है। अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सदन छोड़ रहे नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता..."

आम आदमी पार्टी ने असम चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारोंं की दूसरी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने असम राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।

विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की आज बैठक

विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की आज बैठक होगी, जिसमें पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बैठक के दौरान क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।

मुंबई के आईआईटी बॉम्बे कैंपस में 9 फुट लंबा मगरमच्छ

मुंबई के आईआईटी बॉम्बे कैंपस में सोमवार तड़के करीब 9 फुट लंबा मगरमच्छ मिलने से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में मगरमच्छ को कोई चोट नहीं आई।

अफवाह साबित हुआ गुजरात विधानसभा में बम का मेल

गुजरात विधानसभा में बम होने का मेल मिला, जिसके बाद विधानसभा खाली कराई गई, लेकिन मेल अफवाह साबित हुआ. बम स्क्वायड को कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला. सभी विधायक सत्र में शामिल होने के लिए वापस गृह में लौटे. इससे पहले भी कई बार स्कूल अदालत पासपोर्ट ऑफिस जैसे कई संस्थानों में बम होने का झूठा मेल मिल चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ