कर्नाटक: लिंगायत मठ में मृत मिले पुजारी, 2 पेज के सुसाइड नोट में लगाया उत्पीड़न का आरोप

25 year old man falls from flyover during clash dies in Kanpur uttar pradesh

Lingayat Seer Found Dead: कर्नाटक के लिंगायत मठ में एक पुजारी का शव मिला है। रमणगरा जिले की पुलिस ने कहा कि लिंगायत संप्रदाय के 45 साल के द्रष्टा बासावलिंग स्वामी को सोमवार को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने बासावलिंग स्वामी यहां के कंचुगल बन्दे मठ में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें पुजारी ने मठ के कुछ लोगों पर परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में ये भी लिखा गया है कि कुछ लोग उन्हें उनकी वर्तमान स्थिति से हटाना चाहते थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बासावलिंग स्वामी 25 वर्षों के लिए मठ के मुख्य पुजारी थे। कुडुर पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद कुडूर थाने की पुलिस ने लिंगायत संत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कंचुगल बन्दे मठ करीब 400 साल से अधिक पुराना है। करीब एक महीने पहले भी कर्नाटक के बेलगावी जिले के श्रीगुरु मदीवालेश्वर मठ के पुजारी बसवासिद्दालिंगा स्वामी भी मृत पाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ