राज्य सभा में आज 37 सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म, PM मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता

राज्य सभा में आज 37 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रत्येक सदस्य की इसमें एक अनूठी भूमिका होती है। पीएम मोदी ने जब अठावले पर बयान दिया तो संसद में खूब ठहाके भी गूंजे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

tenure of 37 Rajya Sabha MPs ends today

संसद में बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच आज राज्य सभा से 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने सांसदों के लिए विदाई भाषण भी दिया। राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रत्येक सदस्य की इसमें एक अनूठी भूमिका होती है। पीएम मोदी ने जब अठावले पर बयान दिया तो संसद में खूब ठहाके भी गूंजे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे क्षणों में, दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी सम्मान की भावना उत्पन्न होती है। अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सदन छोड़ रहे नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता।

विज्ञापन

बता दें कि डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 59 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल से जून के बीच खत्म हो रहा है। इसमें से 37 सदस्यों का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग देश की सेवा करने के जुनून के कारण न तो थकते हैं और न ही सेवानिवृत्त होते हैं। खरगे ने कहा कि इस उमर में हमको ये सर्टिफिकेट तो मत दो कि मीनिंगलेस बोलता है। नियमों को फिर से देखने की जरूरत है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि एच डी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने अपने जीवन का आधे से अधिक समय संसदीय कार्यों में व्यतीत किया है। नव निर्वाचित सांसदों को उनसे सीखना चाहिए।

विज्ञापन

राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी-कभी सुनने में आता था कि सदन में हास्य और व्यंग्य के लिए बहुत अवसर हैं। आजकल शायद यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन हमारे अठावले जी सदाबहार हैं। अठावले जी हमें छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन यहां किसी को भी उनकी कमी महसूस नहीं होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि वे भरपूर मात्रा में व्यंग्य और हास्य प्रस्तुत करते रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ