PM Narendra Modi on X: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह उपलब्धि रविवार को हासिल की है। वे दुनिया के पहले राजनेता का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए हैं, जिनके एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं।
उनके बाद में यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन का नाम आता है। बाइडेन के एक्स पर 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर की बात की जाए तो नाम आता है पोप फ्रांसिस का। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इनको 18.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। चौथे नंबर पर हैं दुबई के शासक शेख मोहम्मद। जिनके एक्स पर 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
भारत की अगर बात की जाए तो मोदी के आसपास कोई दूसरा राजनेता नहीं दिखता। लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को एक्स पर 26.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी राहुल से आगे हैं।
उनके एक्स पर 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को एक्स पर 19.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम और एनसीपी पवार गुट के प्रमख शरद पवार को 2.9 मिलियन लोग एक्स पर फॉलो करते हैं। वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के एक्स पर 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें:मणिपुर में CRPF के काफिले पर हमला, जवान का बलिदान; कायराना हरकत के पीछे कौन?
संबंधित खबरें
LIVE : 4 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, BJP-TVK की पहली अग्निपरीक्षा
59 mins agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
1 hr agoLIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे इथियोपिया, कहा-'हैलो अदीस अबाबा'
1 hr agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
11 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
11 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
12 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
12 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
13 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines