Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द होने से मुंबई में लोग परेशान

Aaj Ki Taaza Khabar: आज की अहम खबरों में हमारी नजर जंतर-मंतर के आसपास होने वाले प्रोटेस्ट पर है, जहां चीफ इंलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है . इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में भी CEC के खिलाफ हल्लाबोल जारी है.

Taaza Khabar

Aaj Ki Taaza Khabar: चीफ इंलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष और आम जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है.लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही नहीं, देशभर में एसआईआर और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. इसको लेकर लिस समेत सिक्योरिटी फोर्सेज ने भी अपनी तैयारी जारी रखी है.

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी आज महिला एवं बाल विकास पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे. वो शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन पहुंचेंगे और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के के उपचुनाव नतीजे आज को घोषित किए जाएंगे. बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की नौगांव लोकसभा सीट शामिल हैं. हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है.

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब तक कुल मिलाकर लगभग 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

अभी तक दिल्ली आने वाली लगभग 40 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और दिल्ली से जाने वाली लगभग 35 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. अब तक कुल मिलाकर लगभग 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: EC ने वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया के दौरान किसी एक वोटर द्वारा भरे जा सकने वाले 'फॉर्म 7' आवेदनों की संख्या तय कर दी है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द होने से मुंबई में लोग परेशान

10 अक्टूबर 2026 को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जिसका असर देश के हर स्टेशन पर दिख रहा है. मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से के ट्रेनें दिल्ली के लिए जाती हैं , इसके बावजूद ट्रेन रद्द होने से लोग परेशान हैं, लोगों को कहना है कि रेलवे की तरफ से कोई सही जवाब नहीं मिल रहा है . (इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट)

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को SC जाएगा विपक्ष, सौंपेगा ज्ञापन- राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विजय चौक पर विपक्षी सांसदों ने की नारेबाजी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विजय चौक पर धरने पर बैठे विपक्षी सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने जा रहे 10 विपक्षी सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी और INDIA ब्लॉक के TMC सांसद संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, प्रेसिडेंट मुर्मू से मिलने जा रहे सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में इकट्ठा हुए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MEA ने सऊदी अरब में हूतियों के हमले की कड़े शब्दों में की निंदा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे विपक्ष के नेता

रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे विपक्ष के नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सिर्फ 2 रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, 38 ट्रेनें रद्द

दिल्ली के सिर्फ 2 रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, 38 ट्रेनें रद्द

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार में भारी बारिश से हुआ नुकसान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार में ओले गिरने से कारों को नुकसान

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश और जबरदस्त ओलावृष्टि से इलाके में नुकसान हुआ और कारों के शीशे टूट गए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे केजरीवाल

दिल्ली में 10 अक्टूबर को ECI के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वो जंतर-मंतर जाएं और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों. मैं भी अपने परिवार के साथ वहां जाऊंगा.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रोटेस्ट की इजाजत को लेकर SC में आज 2 बजे सुनवाई

जंतर-मंतर परे प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, इसमें सवाल पूछा गया है कि ट्रेनें को क्यों कैंसिल किया गया है, और मेट्रो स्टेशंस क्यों बंद किया जा रहा है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा है कि एक तरफ प्रोटेस्ट करने का आधिकार है दूसरी तरफ मुश्किलों का हवाला दे रही प्रशासन है, जो प्रोटेस्ट को मना कर रही है. इस असंतुलन को सही करना है. अदालत 9 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने जेडी वेंस के कमेंट पर किया पलटवार

अमेरिका में ग्रीन कार्ड प्रोग्राम के सस्पेंशन के बीच, भारत ने विदेशी कर्मचारियों पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कमेंट की आलोचना करते हुए उन्हें 'बेवजह' बताया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि टैलेंट मोबिलिटी दोनों इकॉनमी के लिए फायदेमंद है; इससे न सिर्फ भारतीयों के लिए मौके बनते हैं, बल्कि अमेरिकी कंपनियों को भी 'बेहतरीन टैलेंट, इनोवेशन, रिसर्च, प्रोडक्टिविटी, कॉम्पिटिटिवनेस और नौकरी पैदा करने' में मदद मिलती है, साथ ही अमेरिका में शेयरहोल्डर्स की संपत्ति भी बढ़ती है'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति ने विपक्ष के लिए तय किया मिलने वक्त

राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से 9 अक्तूबर को मिलने का वक्त मांगा था, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति ने आज रात 8 बजे मुलाकात का समय दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:प्रियांक खरगे का CEC पर निशाना

बेंगलुरु में ECI के खिलाफ विपक्षी सांसदों के विरोध पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, 'जो भी विरोध कर रहा है, चाहे वह INDIA ब्लॉक हो, CJP हो या कोई और, हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि मिस्टर ज्ञानेश कुमार कहां छिपे हैं? वो सामने आकर सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? जब 2 चुनाव आयुक्त असहमति जता रहे हैं, तो 'फॉर्म 6m' में हेरफेर की इजाज़त कौन दे रहा है? समाज के कुछ वर्गों के नाम बड़े पैमाने पर हटाने के लिए 'फॉर्म 7' की भारी मात्रा में छपाई की इजाजत कौन दे रहा है? सत्ताधारी खेमे की कुछ पार्टियों को मशीन से पढ़ी जा सकने वाली वोटर लिस्ट कैसे मिल रही है? वरना, ऐसा होना मुमकिन नहीं है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वो पश्चिम बंगाल में होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए वोटर लिस्ट में एलिजिबल वोटर्स को शामिल करने को प्रायोरिटी देगा, बजाय उन अपीलों के जिनमें उन वोटरों के नाम हटाने की मांग की गई है जिनके नाम पहले ही शामिल किए जा चुके हैं लेकिन जिन पर आपत्तियां हैं.  CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कोर्ट सबसे पहले वोटर लिस्ट में शामिल होने की मांग करने वाले वोटरों की अपीलों पर विचार करेगा, खासकर उन लोगों की जिनकी अपीलें स्पेशल ट्रिब्यूनल के पास लंबित हैं. कोर्ट ने कहा है कि इस मामले पर सबसे पहले 16 नवंबर को सुनवाई होगी, और अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो 29 नवंबर को सुनवाई होगी.

 

 

जिन लोगों की अपीलें ट्रिब्यूनल के पास लंबित हैं, क्या वो नगर निकाय चुनावों में वोट डाल पाएंगे, इस सवाल पर कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पहले ही विचार-विमर्श शुरू कर चुका है और सुनवाई की तारीख पर इसका समाधान निकालेगा. CJI ने कहा, 'सुनवाई के दिन हम कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे.' याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन और एडवोकेट प्रशांत भूषण ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों को देखते हुए जल्द सुनवाई की मांग की.

 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर जल्द सुनवाई से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) की उस याचिका को तुरंत लिस्ट करने से इनकार कर दिया है, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने से दिल्ली पुलिस के इनकार को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर 2026 को होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गौरव यादव पंजाब के DGP नियुक्त

पंजाब सरकार ने IPS अधिकारी गौरव यादव को कम से कम दो साल के कार्यकाल के लिए पंजाब का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु में आइसक्रीम यूनिट्स पर FDA का छाप

कर्नाटक के बेंगलुरु में फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने पूरे कर्नाटक में आइसक्रीम यूनिट्स में खास निरीक्षण अभियान चलाया. इस मिलावटी सामान और साफ सफाई की जांच की जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोधरा के अस्पताल में लगी आग

गुजरात के गोधरा में मेडिकल कॉलेज से जुड़े सिविल अस्पताल के दवा स्टोर रूम में आग लग गई, इसके बाद 200 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गोधरा के RMO डॉ. कमलेश प्रशांत ने कहा, 'अस्पताल में आग लग गई थी; कोई हताहत नहीं हुआ और कोई और परेशानी भी नहीं है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एम्बुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में 35 साल के मरीज की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान उडाला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई निवासी सुजोश बारीक के रूप में हुई है. वो सीरियस ब्लड इंफेक्शन से पीड़ित था और बेहतर इलाज के लिए उसे भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मायावती ने दी कांशीराम को श्रद्धांजलि

लखनऊ में बीएसपी प्रमुख मायावती ने पार्टी के संस्थापक और दलित आइकन कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पूरे उत्तर प्रदेश इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुप्पुर में वोटों की गिनती से पहले कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती से पहले LRG गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज फॉर विमेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा कड़ी

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के आथुर में मौजूद इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के वोटों की गिनती आज शुरू होने वाली है. इसके लिए वोटिंग 6 अक्टूबर को हुई थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर इथियोपिया पहुंचे

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इथियोपिया पहुंचकर ट्वीट किया, 'हैलो अदीस अबाबा! इथियोपिया पहुंचने पर खुशी हुई. गर्मजोशी से स्वागत के लिए राज्य मंत्री बरहानु त्सेगये का शुक्रिया.'

 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 'इंडिया अलायंस के दूसरे बड़े नेताओं के साथ चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ और राज्य के कई जिलों बहुजन समाज पार्टी और सामाजिक संगठनों की तरफ से श्रद्धांजलि सभाओं एवं राज्यव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. बीएसपी सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आखिलेश का यूपी दौरा

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज बलिया और सिकंदरपुर के दौरे पर रहेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उपचुनाव के नतीजे आज

इसके अलावा 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के के उपचुनाव नतीजे आज को घोषित किए जाएंगे. बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की नौगांव लोकसभा सीट शामिल हैं. हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी का कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे. शाम करीब 4:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ