हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा गाजियाबाद का दूध कारोबारी, दुल्हन की विदाई देखने उमड़ी भीड़

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गांव मवीकलां में हुई शादी काफी चर्चाओं में है। यहां गाजियाबाद का दूल्हा हेलीकॉप्टर में बारात लेकर पहुंचा। शादी के बाद हेलीकॉप्टर में ही दुल्हन को ले गया। विदाई देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

up news

हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर रवाना हुआ दूल्हा।

Uttar Pradesh News: यूपी के बागपत जिले के गांव मवीकलां में दूल्हा हेलीकॉप्टर में बारात लेकर आया था। शादी के बाद हेलीकॉप्टर में ही शनिवार सुबह दुल्हन को लेकर रवाना हो गया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने विदाई के समय वीडियो बना लिए। जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। पुलिस को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाया गया था। जिसके कारण एक घंटे तक विद्यार्थियों को भी बाहर भेजना पड़ा।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस से ली गई थी परमिशन

ग्राम प्रधान दीपक कुमार के चाचा श्याम सिंह की बेटी प्रतिभा का विवाह इंद्रापुरी लोनी निवासी वीरेंद्र सिंह के साथ संपन्न हुआ है। प्रतिभा ने एएनएम की पढ़ाई की हुई है। रिश्ता तय होने के बाद ही वीरेंद्र ने कहा था कि वे प्रतिभा को कार नहीं, हेलीकॉप्टर से लेकर जाएंगे। उनकी बात को श्याम सिंह ने मान लिया था। जिसके लिए 13 जुलाई को निजी हेलीकॉप्टर बुक करके दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। शनिवार सुबह प्रतिभा और वीरेंद्र ने सात फेरे लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस विभाग और अग्निशमन से भी हेलीकॉप्टर को लेकर परमिशन ली गई थी। फेरों के बाद दूसरी रस्मों को पूरा किया गया। इसके बाद प्रतिभा को डोली में बैठाकर हेलीकॉप्टर तक लाया गया। बाद में दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठे। विदाई देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में भीड़ जुट गई। इसके बाद पायलट ने दूल्हा-दुल्हन के साथ लोनी के लिए उड़ान भरी। दीपक कुमार ने बताया कि वीरेंद्र दूध कारोबारी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से काफी पुलिसबल तैनात किया गया था। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार के अनुसार हेलीकॉप्टर को लेकर परमिशन ली गई थी। जिसके बाद पुलिस को तैनात किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ