Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

नेपाल चुनाव में बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने बालेन शाह को फोन पर दी बधाई, दोनों देशों के साथ काम करने पर जताई उम्मीद

नेपाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के चेयरमैन बालेन शाह से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने भारत-नेपाल के मजबूत रिश्तों को आगे बढ़ाने का भरोसा भी जताया.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 9, 2026 23:22
PM Modi and Balen Shah
Credit: Social Media

नेपाल में हुए संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को बड़ी जीत मिलने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के चेयरमैन बालेन शाह से फोन पर बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी. इस बातचीत को भारत-नेपाल संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने बालेन शाह को चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और नेपाल की जनता को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं और आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के विकास, स्थिरता और समृद्धि के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: नेपाल चुनाव में बालेन बने ‘बादशाह’, पूर्व PM केपी ओली की करारी हार; मिले सिर्फ इतने वोट

---विज्ञापन---

नेपाल में RSP की बड़ी जीत

नेपाल के चुनावों में बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस चुनाव में पारंपरिक राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ते हुए RSP ने कई सीटों पर बढ़त बनाई और बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है. बालेन शाह को नेपाल की नई पीढ़ी का नेता माना जाता है. वो पहले काठमांडू के मेयर भी रह चुके हैं और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है. इस चुनाव में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को उनके ही गढ़ में हराकर बड़ी जीत हासिल की, जिसे नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

भारत-नेपाल के संबंध कैसे हैं?

विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में युवाओं का समर्थन बालेन शाह और उनकी पार्टी के पक्ष में बड़ी ताकत बनकर उभरा. भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान, पारदर्शी शासन और नई राजनीतिक सोच को लेकर युवाओं में उनके प्रति काफी उत्साह देखने को मिला. भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से घनिष्ठ राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं. ऐसे में नेपाल में नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच दोनों देशों के रिश्तों को लेकर नई उम्मीदें भी पैदा हुई हैं. प्रधानमंत्री मोदी की बालेन शाह से बातचीत को इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देश व्यापार, विकास परियोजनाओं और क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं नेपाल के ‘Gen Z स्टार’ बालेन शाह? PM की रेस में सबसे आगे, जानिए कितनी है कमाई और नेटवर्थ

First published on: Mar 09, 2026 11:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.