कौन हैं नेपाल के 'Gen Z स्टार' बालेन शाह? PM की रेस में सबसे आगे, जानिए कितनी है कमाई और नेटवर्थ

Nepal Election Result 2026: नेपाल की राजनीति में इन दिनों बालेन शाह का नाम तेजी से चर्चा में है. काठमांडू के पूर्व मेयर और रैपर रहे बालेन शाह अब प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, कमाई के स्रोत और जीवनशैली के बारे में.

Nepal PM Balen Shah

Credit: X

विज्ञापन

नेपाल में हुए आम चुनावों के बाद काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है. युवा मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और शुरुआती रुझानों में उनकी पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. 35 साल के बालेन शाह का असली नाम बलेंद्र शाह है. वो एक राजनेता होने के साथ-साथ इंजीनियर और रैपर भी रह चुके हैं. राजनीति में आने से पहले ही वो युवाओं के बीच अपने संगीत और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से काफी फेमस थे.

ये भी पढ़ें: [Live] Nepal Election Result 2026: नेपाल चुनाव के नतीजे कब आएंगे? अभी लंबी चलेगी मतगणना

विज्ञापन

काठमांडू के मेयर से पीएम की दौड़ तक

बालेन शाह ने साल 2022 में काठमांडू महानगरपालिका के मेयर का चुनाव जीतकर बड़ी पहचान बनाई थी. वो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने वाले पहले मेयर बने थे. बाद में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा और 2026 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में उतर गए. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बालेन शाह नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं और युवाओं के बीच उनका प्रभाव काफी मजबूत है.

कितनी है बालेन शाह की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेन शाह की कुल संपत्ति लगभग 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये के आसपास है. उनकी मासिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है. बालेन की कमाई के कई स्रोत हैं. मेयर रहने के दौरान उन्हें करीब 46 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था. इसके अलावा उनकी आय का बड़ा हिस्सा इंजीनियरिंग और बिजनेस से आता है. बालेन शाह एक सिविल इंजीनियर भी हैं और Balen Consulting & Construction Pvt. Ltd. नाम की कंपनी से जुड़े रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कई इंजीनियरिंग कंपनियों में भी काम किया है. सिर्फ यही नहीं, वो एक मशहूर रैपर और संगीतकार भी रहे हैं. उनके कई गाने युवाओं में लोकप्रिय हैं और म्यूजिक, स्टेज शो और सोशल मीडिया से भी उन्हें अच्छी कमाई होती है.

सादगी भरा लाइफस्टाइल

हालांकि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद बालेन शाह काफी साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास कुछ गाड़ियां जरूर हैं, लेकिन वो अक्सर सादगी और सामान्य जीवनशैली को प्राथमिकता देते हैं. बालेन शाह की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनका अलग अंदाज और युवाओं से सीधा जुड़ाव माना जाता है. सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पकड़ है और वो अक्सर भ्रष्टाचार, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. नेपाल में हो रहे राजनीतिक बदलाव के बीच कई लोग उन्हें नई सोच और नए नेतृत्व का प्रतीक मान रहे हैं. अगर चुनावी समीकरण उनके पक्ष में रहे, तो जल्द ही नेपाल को एक युवा प्रधानमंत्री मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ