Mann Ki Baat Highlights: 'हीटवेव से बच्चों-बुजुर्गों का बचाव करें देशवासी', PM मोदी के 'मन की बात' की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 31 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड के रांची में हुए नेशनल सीनियर फेडरेशन कॉम्पटीशन का जिक्र किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि इसमें करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया जो देशभर से आए थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान चार अलग-अलग इवेंट में चार नेशनल रिकॉर्ड टूटे.

pm modi mann ki baat
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 31 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड के रांची में हुए नेशनल सीनियर फेडरेशन कॉम्पटीशन का जिक्र किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि इसमें करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया जो देशभर से आए थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान चार अलग-अलग इवेंट में चार नेशनल रिकॉर्ड टूटे.

पीएम मोदी ने कहा कि गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार. इन साथियों ने अलग-अलग कैटेगरी में नए रिकॉर्ड बनाए . उन्होंने इन सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

विज्ञापन

गर्मी में सावधानी बरतने की अपील

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश में पड़ रही भीषण गर्मी का भी जिक्र किया और एक बार फिर से देशवासियों से एहतियात बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पानी पीते रहें और धूप में अगर निकलना पड़े तो संभल कर निकलें. उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी की हैं वो भूलें नहीं.

पीएम मोदी ने की किसानों की तारीफ

पीएम ने कहा कि दक्षिण भारत जाइए, तो बंगनपल्ली, तोतापुरी, नीलम, मलगोवा, बंगाल का हिमसागर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का सुवर्णरखा. यानी, जगह बदलती है, आम का रूप-रंग और उसका स्वाद भी बदल जाता है. उन्होंने कहा कि आम की ये यात्रा, अब गांव से, ग्लोबल मार्केट तक भी पहुंच रही है. पीएम ने ‘मन की बात’ के माध्यम से आम की पैदावार से जुड़े किसान भाई-बहनों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं बहुत विशेष हैं. ऐसे ही छाए रहिए.

विज्ञापन

गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक इवेंट जिसकी देश भर में बहुत चर्चा हो रही है, वो है 100 मीटर की दौड़. उन्होंने कहा कि महज 2 दिनों के अंदर मेन्स(पुरुष श्रेणी) 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा. उन्होंने कहा कि जिन दो एथलीट्स ने ये कमाल दिखाया है वो हैं गुरिंदरवीर सिंहऔर अनिमेष कुजूर. कार्यक्रम के दौरान पीएम ने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बात भी की.

गर्मी के दौरान देसी पेयजलों का लें आनंद

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है. उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद, प्रकार बदल जाता है. कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं और फिर शुरू होता है देसी पेय का दौर. उन्होंने कहा कि देसी पेय से आप भी परिचित हैं. उत्तर भारत में कई जगह आपको आम पन्ना मिलेगा. पंजाब-हरियाणा जाने पर लस्सी मिल जाएगी, राजस्थान और गुजरात में छाछ हर खाने का साथी बन जाता है. उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत मिलता है. इनमें से ज्यादातर चीजें हमारी रसोई से निकली हैं. ऐसे में आप भी गर्मी के दौरान देसी पेयजलों का आनंद लें.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ