पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन, अनंतनाग-त्राल में बुलडोजर से गिराए 2 आतंकियों के घर

Pahalgam Terror Attack 2025
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार और भारतीय सेना एक्शन मोड में है। जम्मू कश्मीर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार भी एक्शन मोड में है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए आज आतंकवादी आदिल गौरी का दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में बना घर नष्ट कर दिया गया। कश्मीर के त्राल में लश्कर आतंकी आसिफ फौजी उर्फ ​​आसिफ शेख का घर ध्वस्त कर दिया गया। लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों में से 2 के घर ध्वस्त किए गए हैं। दोनों घरों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया।

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान की 5 गीदड़ भभकियां; कहता है- पलटवार करेंगे, सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे

विज्ञापन

पुलिस ने जारी किए आतंकियों के स्केच

बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और तीनों पर 20-20 लाख का इनाम घोषित किया है। स्केच प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर बनाए गए हैं। स्केच आसिफ फौजी या आसिफ शेख, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के हैं। तीनों आतंकवादियों के कोड नेम मूसा, यूनुस और आसिफ थे। प्रतिबंधित समूह लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ से जुड़े इन तीनों संदिग्ध आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर गोलीबारी की और 27 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

लश्कर का शीर्ष कमांडर हमले का मास्टरमाइंड

माना जा रहा है कि 22 अप्रैल दिन मंगलवार को हुए हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का हाथ है, लेकिन अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं कर पाया है। लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह कसूरी उर्फ ​​खालिद को पहलगाम आतंकी हमले का ‘मास्टरमाइंड’ माना जा रहा है। इन दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पहलगाम हमला पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा यह कहकर विवाद पैदा करने के एक सप्ताह बाद हुआ है कि कश्मीर इस्लामाबाद की ‘गले की नस’ है। इस टिप्पणी पर नई दिल्ली ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन

पाक सेना प्रमुख के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया

जनरल मुनीर ने 16 अप्रैल को इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारा रुख बिल्कुल साफ है, यह हमारी गले की नस थी, यह हमारी गले की नस रहेगी, हम इसे नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे। भारत ने जनरल मुनीर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि कोई विदेशी चीज गले की नस में कैसे फंस सकती है? यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। इसका पाकिस्तान के साथ एकमात्र संबंध उस देश द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्रों को खाली करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ