हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाफ स्लीव की शर्ट पहनने...चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर क्या होगा चालान? नितिन गडकरी की पोस्ट वायरल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ऑफिस के सोशल मीडिया अकाउंट की एक पुरानी पोस्ट X पर इन दिनों वायरल हो रही है। जिसमें किन बातों पर चालान नहीं होगा ये बताया गया है।

विज्ञापन
नितिन गडकरी

Nitin Gadkari office post viral: क्या हाफ स्लीव की शर्ट पहनकर टू व्हीलर चलाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है? क्या चप्पल पहनकर बाइक चला सकते हैं? इन दिनों सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा है। दरअसल, 2024 के शुरुआत में मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ संशोधन किए गए थे, उस समय इसे लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन भी हुए थे। अब फिर सोशल मीडिया पर इन बातों पर चर्चा है कि गाड़ी का शीशा बंद करके कार चलाने पर चालान हो सकता है या नहीं?

दरअसल, खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इन सब सवालों के जवाब दे चुके हैं। नितिन गडकरी के ऑफिस के सोशल मीडिया अकाउंट की एक पुरानी पोस्ट X पर इन दिनों वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में स्पष्ट बताया गया है कि आधी बाजू की शर्ट पहनकर वाहन चलाने पर कोई चालान नहीं होगा। इसके अलावा लुंगी-बनियान पहनकर और चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। इस वायरल पोस्ट में कहा गया है कि गाड़ी का शीशा बंदकर चलाने या फिर कार में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने पर चालान नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, ऑटो ड्राइवर का हेलमेट नहीं पहनने पर किया चालान

विज्ञापन

ये है ट्रैफिक नियम 

वैसे, निजी वाहनों के चालक जिन कपड़ों में ज्यादा कम्फर्ट महसूस करे उसमें ड्राइव कर सकते हैं। सार्वजनिक बसों, ऑटो समेत अन्य पब्लिक वाहनों के ड्राइवरों पर जरूर ड्रेस कोड लागू होता है। वैसे चप्पल की जगह जूतों में वाहन चलाने पर ड्राइवर को एडिशन ग्रिप मिलती है। फिलहाल मोटर व्हीकल एक्ट में टू व्हीलर को बिना हेलमेट पहनकर चलाने पर चालान है। इसके अलावा रेडलाइट जंप करने, ट्रिपल सवारी करने, अवैध पार्किंग और गलत दिशा में वाहन चलाने समेत अन्य ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर चालान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  अगर गलती से ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया आपका चालान, तो ऐसे हो सकता है माफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola