ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, ऑटो ड्राइवर का हेलमेट नहीं पहनने पर किया चालान

इस बारे में पुलिस का कहना है कि चालान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने का है। ऑटो चालक का ऑन लाइन चालान किया गया है।

Assam police, Assam police fines, autorickshaw driver, helmet
विज्ञापन

Assam police fines autorickshaw driver for not wearing helmet: ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर का हेलमेट न पहनने पर 1000 रुपये का चालान किया है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पुलिस के पास इस गलती को सही करवाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे बताया कि उसका 1000 रुपये का नहीं बल्कि 2000 का चालान है, पुलिस का दावा था कि वह क्षमता से अधिक सवारी लेकर सफर कर रहा था।

अब ऑटो चालक अपना ये चालान लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी शिकायत पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला असम का है। यहां पेशे से ऑटो चालक दिनेंद्र केंपराय हाफलोंग इलाके में रहता है। 15 अगस्त को उसके ऑटो का प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) खत्म हो रहा था। वह अपना पीयूसी चेक रिन्यू करवाने गया।

विज्ञापन

पीयूसी सेंटर पर चालान का पता चला

पीयूसी सेंटर कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके ऑटो पर तो 1000 रुपये का चालान है। जब चालान की डिटेल देखी गई तो दिनेंद्र के होश उड़ गए। दरअसल, ये चालान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने का था। इसे लेकर वह स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ऑफिस गया। वहां, पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि उसका क्षमता से अधिक सवारी बैठने का 2000 रुपये का चालान है। दिनेंद्र वहां से घर आ गया और अभी तक चालान नहीं भरा है।

ई चालान का मोबाइल पर मैसेज नहीं आया

दिनेंद्र के अनुसार ये ई चालान है, लेकिन उसके मोबइाल पर इसका कोई मैसेज नहीं आया था। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गलती से हेलमेट पहनने का चालान कर दिया गया है, असल चालान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने का ही है। ऑनलाइन चालान करते हुए गलती हुई है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच कर आगे उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ