हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी-बिहार तक सड़कों पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां! जानिए इन दो एक्सप्रेसवे के बारे में

देश में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिनके बनने से देश के कई राज्यों को रफ्तार मिलेगी। इन परियोजनाओं में कई सौ किलोमीटर लंबे हाईवे और एक्सप्रेसवे शामिल हैं। आज आपको ऐसी ही 2 परियोजनाओं के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्टिव मोड में है। यह सभी परियोजनाएं रिन्यूएबल एनर्जी, रूरल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर केंद्रित हैं। इसके लिए हाल ही में सरकार ने कई रोड प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है, जिनके बनने से देश में सफर काफी आसान हो जाएगा। इसमें सबसे पहला नाम पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का है, जिसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, दूसरा नाम अहमदाबाद-राजकोट नेशनल हाईवे का है। जानिए इन दोनों परियोजनाओं से किन गांवों और जिलों को फायदा मिलेगा?

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 244.931 किलोमीटर है, जिसमें पूर्णिया जिले में 59.231 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह छह अंचलों (अंचल वह है, जो किसी खास क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए होता है) और 55 मौजों (गांव या उसके आसपास के इलाके को दिखाने के लिए) से होते हुए निकलेगा। यह एक्सप्रेसवे जिले के बड़हरा अंचल के सुखसेना, भटोतर समेत कुल 17 मौजों से निकलेगा। जिसमें धमदाहा अंचल के चिकनी, राजघाट गरैल व दमैली सहित कुल 15 मौजें शामिल हैं। कृत्यानंद नगर अंचल के बिठनौली, खेमचंद, काझा, ठाकुरबाड़ी, अकबराबाद समेत कुल 14 मौजों का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway से 1.5 घंटे में सहारनपुर, देहरादून जाने में भी आधा लगेगा वक्त

विज्ञापन

इसके अलावा, कार पूर्णिया पूर्व अंचल के हंसदा, मतडोभ, मोहनकुंडा तथा सिकंदरपुर मौजा से पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होते हुए निकलाला जाएगा। अंचल के फतेहपुर, आलमपुर एवं पूपरिआ तथा डगरूआ अंचल के टेंग्री और टेंगरी (242) मौजों से इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा।

अहमदाबाद-राजकोट नेशनल हाईवे

अहमदाबाद-राजकोट नेशनल हाईवे के तैयार होने का लंबे समय से इंतजार है, जिसके काम को लेकर अब ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका काम अब दिसंबर 2024 तक पूरा होने की संभावना है। कुल 201.33 किलोमीटर वाली छह लेन की इस परियोजना की शुरुआत 2018 में हुई थी, जिसकी अनुमानित लागत 3,350 करोड़ रुपये थी। इसके निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य पहले साल 2023 रखा गया था, लेकिन महामारी के चलते कई रुकावटों की वजह से यह परियोजना पूरी नहीं की जा सकी। हालांकि, अब काम में काफी तेजी आई है। जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के तहत 197 किलोमीटर में से 98 फीसदी काम पहले ही पूरा हो चुका है। इस हाईवे को दिसंबर 2025 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

अहमदाबाद से राजकोट का सफर

पूरी तरह चालू होने के बाद इस हाईवे से यात्रा में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे अहम अहमदाबाद और राजकोट के बीच की यात्रा की दूरी भी कम हो जाएगी। यात्रा का समय 30 से 45 मिनट तक कम हो होगा। इसके अलावा, मोटर चालक ईंधन की खपत में 10 से 15 फीसदी की कमी आएगी। परियोजना में 38 फ्लाईओवर-अंडरपास भी शामिल हैं, जिनमें से 34 का निर्माण पूरा हो चुका है और बाकी चार निर्माणाधीन हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming Expressway: सफर आसान बना देंगे देश के 15 नए एक्सप्रेसवे, देखें लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola