Upcoming Expressway: सफर आसान बना देंगे देश के 15 नए एक्सप्रेसवे, देखें लिस्ट

Upcoming Expressway in India: भारत सरकार कई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिनके बनने से सफर में लगने वाले समय में काफी हद तक कमी आएगी। देश में अभी कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिसमें से 15 की लिस्ट यहां देखिए।

Upcoming Expressway in India

Upcoming Expressway in India: एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के पूरा होने से देश में सड़क नेटवर्क को नया आयाम मिलेगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक होगा, जो दोनों शहरों के बीच सफर के समय को लगभग आधा कर देगा। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को तेज और सुगम कनेक्टिविटी देगा। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में काफी हद तक जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावा, बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे से दक्षिण भारत में बिजनेस को रफ्तार मिलेगी। देखिए उन एक्सप्रेसवे की पूरी लिस्ट जिनपर जल्द ही गाड़ियां दौड़ सकेंगी।

विज्ञापन

15 एक्सप्रेसवे की पूरी लिस्ट

1- दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे (NHAI)-650 किलोमीटर लंबाई, 4 लेन, आंशिक रूप से खुला, बाकी का काम चल रहा।
2- अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे (NHAI)-109 किलोमीटर लंबाई, 4 लेन, निर्माणाधीन।
3- अहमदाबाद-थराद एक्सप्रेसवे (NHAI)-214 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।
4- गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) (UPEIDA)-594 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, निर्माणाधीन।
5- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (UPEIDA)-91 किलोमीटर लंबाई, 4 लेन, निर्माणाधीन।
6- बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे (NHAI)-261 किलोमीटर लंबाई, 4 लेन, निर्माणाधीन।
7- चित्तूर-थैचूर एक्सप्रेसवे (NHAI)-116 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, निर्माणाधीन।

विज्ञापन


8- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NHAI)-210 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, निर्माणाधीन।
9- रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे (NHAI)-465 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, निर्माणाधीन।
10- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (NHAI)-519 किलोमीटर लंबाई, 4 लेन, भूमि अधिग्रहण का काम जारी।
11- हरगिजपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे (NHAI)-230 किलोमीटर लंबाई, 4 लेन, निर्माणाधीन।
12- वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे (NHAI)-610 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, भूमि अधिग्रहण का काम जारी, कुछ खंडों में निर्माण काम चल रहा है।
13- बरेली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (NHAI)-500 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, डीपीआर तैयार।
14- शामली-बरेली एक्सप्रेसवे (NHAI)-220 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, डीपीआर तैयार।
15- अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (NHAI)-122 किलोमीटर लंबाई, 6 लेन, निर्माणाधीन।

इसके अलावा भी देशभर में कई दर्जन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। किस एक्सप्रेसवे का कितना काम हुआ, इसका अपडेट इंफ्रा न्यूज इंडिया (INI) ने एक्स पूरी लिस्ट जारी करके दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ