Delhi Dehradun Expressway से 1.5 घंटे में सहारनपुर, देहरादून जाने में भी आधा लगेगा वक्त

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को बनाने में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करते हुए इसका तेजी से काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक एक्सप्रेसवे का 80 फीसदी काम हो चुका है।

Delhi Dehradun Expressway

Delhi-Dehradun Expressway: घूमना हो या मंदिरों में दर्शन करने हो, तो लोगों के दिमाग में देवभूमि उत्तराखंड का नाम आता है। उत्तराखंड में ट्रैवल डेस्टिनेशन्स और मंदिरों में दर्शन करने के लिए लोगों को देहरादून होकर जाना पड़ता है। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून जाने में 6.5 घंटे का समय लग जाता है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद केवल 2.5 घंटे में ये सफर पूरा किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से केवल दिल्ली और देहरादून ही नहीं बल्कि सहारनपुर के लोगों को भी कई फायदे मिलने वाले हैं। जो लोग हर जरूरत के लिए देहरादून जाते थे, उनके लिए भी दिल्ली दूर नहीं रहेगी।

विज्ञापन

1.5 से 2 घंटे का सफर

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर के लोगों के सफर का काफी समय कम हो होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से सहारनपुर से दिल्ली तक की यात्रा केवल 1.5 से 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। जिससे यहां व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं भी सुलभ हो जाएंगी।

विज्ञापन

30 मिनट में देहरादून

वर्तमान में सहारनपुर से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अक्सर देहरादून भेजा जाता है। देहरादून के अस्पताल तक पहुंचने में 2 से 3 घंटे लगते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि लंबे सफर की वजह से कई मरीजों रास्ते में दम तौड़ देते हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने से यह केवल 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। जिससे समय पर लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

बिजनेस को बढ़ावा

इस एक्सप्रेसवे के बनने से दूसरा बड़ा फायदा सहारनपुर के व्यापारियों को मिलने वाला है। इससे दिल्ली और देहरादून के बिजनेस सेंटर्स से बिना किसी परेशानी के कनेक्ट हो सकेंगे। एक दिन में ही आसानी से व्यापारी दिल्ली जाकर समय से घर भी वापसी कर सकते हैं।

कितना पूरा हुआ काम?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लगभग 80 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। बाकी का काम मार्च में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। बिहारी गढ़ से देहरादून तक एलिवेटेड रोड पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। यह सड़क पहाड़ियों और जंगलों से निकाली गई है, जिस पर सफर करने वाले यात्री प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ