Live Updates
यौन उत्पीड़न मामले में रेवन्ना के बेटे के खिलाफ FIR
जेडीएस एमएलसी और एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना के खिलाफ होलेनरसिपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 377, 342, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता चेतन ने आरोप लगाया है कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को हासन जिले के गन्निकाडा गांव में अपने फार्महाउस पर उसका यौन उत्पीड़न किया।
NEET-PG एग्जाम स्थगित, कल होना थी प्रवेश परीक्षा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कल होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।
NEET-PG एग्जाम स्थगित, कल होना थी प्रवेश परीक्षा, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कल होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।
उरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद बजरंग-उरी सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया। इस पर छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
करदाताओं को भी राहत, निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान
53वीं GST परिषद की बैठक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापार सुविधा, करदाताओं को राहत देने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। इससे व्यापारियों, MSMEs और करदाताओं को लाभ होगा। GST परिषद ने GST अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जिसमें धोखाधड़ी, दमन या गलत बयानी से जुड़े मामले शामिल नहीं हैं। वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए धारा 73 के तहत जारी किए गए सभी नोटिसों के लिए, परिषद ने उन डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जो तामील हो चुकी है।
GST काउंसिल की बैठक में हुए अहम फैसले
दिल्ली में 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक हुई। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि परिषद ने सभी सौर कुकरों पर 12% जीएसटी निर्धारित करने की सिफारिश की है। रेलवे द्वारा आम आदमी को दी जाने वाली सेवाएं, प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री, रिटायरिंग रूम की सुविधा, वेटिंग रूम, बैटरी चालित कार सेवाओं को जीएसटी से छूट दी जा रही है। पढ़ाई के लिए बाहर रहने वाले छात्रों के लिए हॉस्टलों को भी छूट दी जा रही है। परिषद ने प्रति व्यक्ति प्रति माह 20,000 रुपये तक की आपूर्ति मूल्य वाली आवास सेवाओं को छूट देने की सिफारिश की है। ये सेवाएं न्यूनतम 90 दिनों की निरंतर अवधि के लिए दी जाती हैं।
बाढ़ प्रबंधन की तैयारी पर कल होगी बैठक
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को देश में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
राजकोट अग्निकांड में राहुल गांधी की एंट्री
गुजरात के राजकोट में 25 मई को हुए अग्निकांड मामले में अब राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई। यह मुद्दा अब संसद में भी गूंज सकता है। राहुल गांधी ने शनिवार को राजकोट के भयावह अग्निकांड के पीड़ितों से बातचीत की। राहुल गांधी ऑनलाइन के जरिए पीड़ितों से जुड़े। उन्होंने इस हादसे की जांच और मुआवजे के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने पीड़ितों से वादा किया कि अगर न्याय के लिए सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे।
राजकोट अग्निकांड में राहुल गांधी की एंट्री
गुजरात के राजकोट में 25 मई को हुए अग्निकांड मामले में अब राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई। यह मुद्दा अब संसद में भी गूंज सकता है। राहुल गांधी ने शनिवार को राजकोट के भयावह अग्निकांड के पीड़ितों से बातचीत की। राहुल गांधी ऑनलाइन के जरिए पीड़ितों से जुड़े। उन्होंने इस हादसे की जांच और मुआवजे के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने पीड़ितों से वादा किया कि अगर न्याय के लिए सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे।
गाजियाबाद के एक फ्लैट में लगी आग, मचा हड़कंप
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 18 में गार्डेनिया ग्रीन्स सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगी। CFO राहुल कुमार ने कहा कि आज दोपहर 2 बजे के करीब गार्डिनिया ग्रीन्स सोसायटी में एक फ्लैट के किचन में आग लगी थी। गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी थी। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
'बार-बार क्यों हो रही परीक्षाओं में गड़बड़ी'? NEET-UGC NET पेपर लीक पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले
एनसीपी- शरदचंद्र पवार पार्टी से सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे में NEET और UGC-NET पेपर लीक पर कहा कि ये भारत सरकार की पूर्ण विफलता है। इतनी विकसित तकनीक होने के बावजूद मुझे समझ नहीं आता कि हर बार प्रतियोगी परीक्षाओं में इतनी सारी गड़बड़ क्यों होती है? हम निश्चित तौर पर इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
गुरुग्राम की एक कंपनी में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड समेत 4 की गई जान
गुरुग्राम के दौलताबाद इलाके में एक कंपनी भीषण आग लग गई, जिससे सिक्योरिटी गार्ड समेत 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मी झुलस गए हैं। फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार देर रात करीब 2.35 बजे आग लगी थी। रात में कंपनी के अंदर कई कर्मी सो रहे थे। दमकल विभाग की 12-13 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
गुरुग्राम की एक कंपनी में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड समेत 4 की गई जान
गुरुग्राम के दौलताबाद इलाके में एक कंपनी भीषण आग लग गई, जिससे सिक्योरिटी गार्ड समेत 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मी झुलस गए हैं। फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार देर रात करीब 2.35 बजे आग लगी थी। रात में कंपनी के अंदर कई कर्मी सो रहे थे। दमकल विभाग की 12-13 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
MHT CET पेपर के मामले पर शिक्षा के निदेशक का बड़ा बयान
MHT CET पेपर के मामले पर महाराष्ट्र सरकार में तकनीकी शिक्षा के निदेशक विनोद एम. मोहितकर ने कहा कि बच्चों ने जो चिंता व्यक्त की है, हम उसे उठाएंगे। धांधली नहीं हुई है, कुछ सवाल जो गलत थे उसका निवारण भी किया गया है और उसका किस प्रकार से निवारण किया गया है उसे भी वेबसाइट पर विस्तारित रूप से बताया गया है। जो 54 गलतियां थीं उसका निवारण पहले ही किया गया था। उन खामियों का असर बच्चों की मार्क्स पर नहीं पड़ा है।
'तेजस्वी यादव के PS का नाम लेकर बच नहीं सकती सरकार', NEET विवाद पर क्या बोले RJD नेता?
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में कहा कि तेजस्वी यादव ने खुली चुनौती दी है कि सिर्फ आरोप लगाकर सत्ता में बैठे लोग अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश न करें। सरकार के सिस्टम में लीक है, पहले उसका जवाब दें। जहां-जहां भाजपा सरकार है वहां-वहां पेपर लीक क्यों हो रहा है। तेजस्वी यादव और उनके निजी सचिव का नाम लेकर सरकार बच नहीं सकती। अररिया में पुल गिरने की घटना पर उन्होंने कहा कि सरकार गिरेगी तब ये पुल गिरने बंद होंगे।
अनशन पर बैठी आतिशी के सामने विरोध प्रदर्शन
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई हैं। आज सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने उस स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां वे अनशन पर बैठी हैं। वॉलंटियर्स अपनी नौकरी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी संदीप भारद्वाज कहते हैं कि मैं एक डीटीसी बस मार्शल हूं। 31 अक्टूबर 2023 को दिल्ली सरकार ने हमें एक पत्र भेजा और बताया कि हमें नौकरी से निकाला जा रहा है। 8 महीने तक हमने राजघाट पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने हमें धोखा दिया है। हम इस सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर कल तक हमारे लिए कुछ भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो हम यहीं धरने पर बैठेंगे।
राजस्थान में रेत खनन मामले की जांच
रेत खनन को लेकर राजस्थान में 10 ठिकानों पर CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। उदयपुर, टोंक, जयपुर, सीकर, जोधपुर समेत 10 लोकेशन पर आज सुबह CBI की टीमें पहुंची और छापेमारी की। अभी तक रेड टीम 20 लाख रुपये कैश, एक देसी पिस्टल बरामद कर चुकी है।
ताजमहल देखते आई महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आज भीषण गर्मी से एक और टूरिस्ट की मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते में गर्मी से दूसरी मौत होने का मामला सामने आया है। दक्षिण भारत के एक शहर से आई बुजुर्ग महिला टूरिस्ट ताजमहल देख रही थी, अचानक गिरी और उसने दम तोड़ दिया। CPR भी उसकी जान नहीं बचा पाया।
स्वाति मालीवाल केस की सुनवाई
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट केस की आज सुनवाई हुई। मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार को पेश किया गया। आज उसकी न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी, लेकिन अब उसकी हिरासत 6 जुलाई तक के लिए बढ़ गई है। तीस हजारी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए विभव कुमार को पेश किया गया था।
पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़
भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर तहसील के सलवा गांव में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। ठिकाने से आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े, बैटरियां और डिजिटल डिवाइस सहित कई तरह के सामान बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित नहीं रहे
राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य आचार्य की भूमिका निभाने वाले पंडित लक्ष्मीदांत दीक्षित का निधन हो गया है।
एंटी पेपर लीक कानून पर कांग्रेस का कमेंट
मोदी सरकार के एंटी पेपर लीक कानून पर कांग्रेस ने कमेंट किया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह कानून सिर्फ डैमेज कंट्रोल है। कानून फरवरी 2024 में पास हुआ था और अभी लाया गया है, जब पेपर लीक हो गए और 2 पेपर कैंसिल कर दिए गए। इस कानून के प्रावधान पेपर लीक के बाद के घटनाक्रम पर प्रभावी होंगे, लेकिन ज्यादा ज़रूरी वैसे कानून और प्रक्रिया हैं, जिससे पेपर लीक हो ही नहीं।
बाबा अमरनाथ ने दर्शन दिए
बाबा अमरनाथ ने दर्शन दे दिए हैं। आज जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑनलाइन पूजा की। अब 29 जून से देशभर के श्रद्धालु ‘बाबा अमरनाथ’ के दर्शन कर सकेंगे। उप-राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 11 अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीती रात कई आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिए गए। लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत कुल 11 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। योगी सरकार देररात ट्रांसफर का फैसला लिया और रात को ही आदेश जारी कर दिए। बरेली जिले में 6 साल पूरे करने वाले दारोगाओं का तबादला भी हुआ है। 20 से अधिक दारोगा एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किए गए हैं।
कोलकाता में भीषण अग्निकांड
कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में भीषण आग लगी है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में आज सुबह करीब 5 बजे आग लगी, जिसे बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग किस वजह से लगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन
भारत के राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन हो गया है। उन्होंने तुर्किए में आखिरी सांस ली। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट किया है कि तुर्किये में भारत के राजदूत वीरेंद्र पॉल के असामयिक निधन पर हमें गहरा दुख हुआ है। एक समर्पित अधिकारी, उन्हें उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशाली पेशेवर योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं, इस कठिन घड़ी में विदेश मंत्रालय टीम उनके साथ खड़ी है।
महाराष्ट्र के ठाणे में खेल ग्राउंड का शेड गिरा
महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश तबाही मचा रही है। बीती रात करीब 12 बजे फुटबाल ग्रांउड का शेड गिर गया। हादसे में ग्राउंड में खेल रहे 17 बच्चों में से 6 घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए बेथनी अस्पताल, ठाणे में भर्ती कराया गया है। ठाणे नगर निगम (TMC) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू हो चुका है तो अब पेपर लीक करने की सजा कम से कम 3 से 5 साल की जेल की सजा होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लग गई है। दिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल को जमानत देने पर फैसला 2 दिन बाद सुनाएगी। ताजा खबर की बात करें तो आज GST काउंसिल की 53वीं बैठक हुई। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines