हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में रेस्टोरेंट में लगी आग से बारामूला में विस्फोट से 4 की मौत तक, पढ़ें आज 29 जुलाई की प्रमुख खबरें

Today News Headlines: दिल्ली में आज फिर एक भीषण अग्निकांड हुआ है। मानसून सत्र के छठे दिन आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर धुआंधार स्पीच दी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स देखें इस रिपोर्ट में…

विज्ञापन
देश-दुनिया की लाइव खबरों के पल-पल के अपडेट्स देखें...

Live Updates

16:20 (IST) 29 Jul 2024

जम्मू कश्मीर के बारामूला में भीषण विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर इलाके में आज भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में 4 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। एक शख्स बुरी तरह घायल हुआ है। हादसा शेर कॉलोनी में हुआ, जब एक स्क्रैप डीलर ट्रक से माल उतार रहा था। ऐसे में हादसा होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

16:05 (IST) 29 Jul 2024

बाघों की खाल बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़

पुणे कस्टम विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। बाघों का शिकार करके उनकी खाल बेचने वालों का एक बड़ा रैकेट पकड़ा है। 8 करोड़ रुपये में बिकी बाघ की खाल भी जब्त की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम 26 जुलाई को जलगांव पहुंची और वहां दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया।

इस गैंग का सरगना रहीम रफीक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई बाघ की खाल की कीमत 5 करोड़ रुपये है। खाल एक बाघिन की है, जो सिर्फ 4-5 साल की थी और 5 फीट लंबी थी। मोहम्मद अशर खान भोपाल के रहने वाले हैं। रहीम खान से पहले फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा पूछताछ की गई और फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

14:55 (IST) 29 Jul 2024

बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन हादसा होने से बचा

बिहार के समस्तीपुर में आज बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। संपर्क क्रांति के डिब्बे इंजन से अलग हो गए। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति
हादसे का शिकार हुई। एक्सप्रेस ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई थी, जिसे देखकर रेलवे अधिकारियों के होश उड़ गए। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
14:10 (IST) 29 Jul 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री को धमकी मिलने का मामला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को धमकी मिलने के मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जेलों में और सुरक्षा बढ़ाने की ज़रूरत है, हम इसको लेकर काम कर रहे हैं, जिस सिरफिरे ने मुख्यमंत्री को धमकी दी है, उसे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

जेल के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जांच चल रही है, कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।

13:17 (IST) 29 Jul 2024

हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। ईडी ने हेमंत सोरेन की जमानत का विरोध करते हुए याचिका दायर की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

12:19 (IST) 29 Jul 2024

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई, जो 5 अगस्त के लिए टल गई है। ED ने कोर्ट की नोटिस का नोटिस जवाब देने के लिए समय मांगा था। मनीष सिसोदिया ने यह कहते हुए जमानत मांगी थी कि वे 16 महीने से जेल में हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं तो उन्हें राहत मिलनी चाहिए।

11:42 (IST) 29 Jul 2024

बिहार में ढह रहे पुलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाओं के मद्देनजर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार, NHAI और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। वकील ब्रजेश सिंह ने याचिका दायर करके मांग की है कि राज्य में पहले से मौजूद सभी छोटे-बड़े पुलों और निर्माणाधीन पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए। पहले से मौजूद और निर्माणधीन पुलों की रियल टाइम निगरानी के लिए एक स्थाई नीति होनी चाहिए। याचिका में सीवान, मधुबनी, किशनगंज और अररिया की घटनाओं का ज़िक्र किया गया है।

11:02 (IST) 29 Jul 2024

मुंबई में गन पॉइंट पर लूटपाट

नवी मुंबई के खारघर में पिस्तौल की नोक पर ज्वैलर्स से लूटपाट हुई है। तीन लुटेरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लाखों के गहने लूटे गए हैं। खारघर सेक्टर 30 में बीएम ज्वैलर्स के यहां लूटपाट हुई और बदमाश हेलमेट पहनकर शोरूम में घुसे थे। चोरी करते समय हवाई फायरिंग भी की गई। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। लोगों ने भी भागते हुए लुटेरों को अपने फोन में कैप्चर किया, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

10:02 (IST) 29 Jul 2024

मुंबई में एक और हिट एंड रन केस

मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। वर्ली में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। बीएमडब्ल्यू से टक्कर में घायल हुए 28 वर्षीय विनोद लाड की दुर्घटना के 7 दिन बाद बीती रात मौत हो गई। 20 जुलाई को मृतक विनोद काम कर के घर लौट रहा था,तभी वर्ली सी लिंक के पास अब्दुल गफ्फार खान रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने विनोद के बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वर्ली पुलिस ने BMW कार चालक किरण इंदुलकर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

09:14 (IST) 29 Jul 2024

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव

पंजाब से कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर में आईएएस अभ्यर्थियों की मौत के लिए जवाबदेही की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। मनिकम टैगोर और पप्पू यादव ने दिल्ली त्रासदी को लेकर अस्थगन प्रस्ताव दिया।
08:36 (IST) 29 Jul 2024

टिहरी आपदा ग्रस्त इलाके मे फंसे 21 शिवभक्त

उत्तराखंड के टिहरी में आपदा ग्रस्त क्षेत्र बूढ़ाकेदार में 21 कांवड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया। सूचना SDRF को दी गई, जिसकी टीम ने सभी 21 कांवड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कांवड़ियों का यह समूह बूढ़ाकेदार से करीब 3 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। 29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे SDRF टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कांवड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

08:01 (IST) 29 Jul 2024

महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा हुआ है। टूरिस्टों की कार दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर लगने से एक कार पुल से नीचे गिरी। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इगतपुरी के भावली में हुआ और हादसे का कारण एक ड्राइवर का बैलेंस खोना है। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया और हादसे का केस दर्ज कर लिया।

07:26 (IST) 29 Jul 2024

दिल्ली में रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड

दिल्ली की INA मार्केट में आज सुबह करीब सवा 3 बजे एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस बीच रेस्टोरेंट की छत गिर गई, जिसके मलबे नीचे दबने से करीब 5 लोग घायल हुए। इस आग ने एक और रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के स्टेशन ट्रेनिंग ऑफिसर (STO) मनोज महलावत ने बताया कि आग में जलकर रेस्टोरेंट राख हो गया है, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।

Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में आज फिर एक भीषण अग्निकांड हुआ है। एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आज दिल्ली हाईकोर्ट में CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मनीष सिसोदियों की जमानत याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। संसद के मानसून सेशन का आज छठा दिन है और आज बजट पर चर्चा हुई। वहीं पेरिस ओलंपिक में आज हॉकी में आज भारत और अर्जेंटीना के बीच मैच है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola