Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

लिव-इन पार्टनर वकील की मदद से पकड़ा गया नागपुर का कुख्यात गैंगस्टर, लंबे वक्त से था फरार

नागपुर में एक कुख्यात गैंगस्टर को उसकी लिव-इन पार्टनर और वकील की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर गंभीर आरोप लगे हैं और वो काफी समय से फरार था.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 18, 2026 19:24
Nagpur Gangster Arrested
Credit: Social Media

महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कुख्यात गैंगस्टर को उसकी ही लिव-इन पार्टनर की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. खास बात ये है कि महिला पेशे से वकील है और पहले आरोपी का केस भी लड़ चुकी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी गैंगस्टर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और पुलिस की नजर उस पर थी. उस पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं, जिनमें धमकी, हिंसा और बाकी आपराधिक मामले शामिल हैं. इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया, जब उसकी लिव-इन पार्टनर ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसे हथियार के बल पर डराया-धमकाया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

ये भी पढ़ें: कोर्ट में ‘भ्रूण’ लेकर पहुंचा शख्स, कार कंपनी से मांगा 200 करोड़ का मुआवजा; HC ने लगाई फटकार

---विज्ञापन---

लंबे वक्त से फरार था गैंगस्टर

बताया जा रहा है कि अदालत से अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) नहीं मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी. कई दिनों की जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने उसे नागपुर के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. वो पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है और जेल से भागने जैसी घटनाओं में भी उसका नाम सामने आ चुका है. इसके अलावा वो जेल में रहते हुए भी अपना नेटवर्क चलाता था और कारोबारियों को धमकाकर वसूली करता था.

लिव-इन पार्टनर ने की मदद

इस मामले में सबसे अहम भूमिका उसकी लिव-इन पार्टनर की रही, जिसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरी जानकारी दी. इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी और उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से नागपुर के अपराध जगत में बड़ा असर पड़ेगा और कई बाकी मामलों का खुलासा भी हो सकता है. इस घटना ने एक बार फिर ये दिखाया है कि अगर पीड़ित आगे आकर शिकायत करें तो बड़े से बड़ा अपराधी भी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात, आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला

First published on: Mar 18, 2026 07:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.