49 लाख की टिकट और फिर भी बोर्डिंग से इनकार… अब एयरलाइंस के CEO पर FIR का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद?

कोर्ट ने पुलिस को KLM रॉयल डच एयरलाइंस के CEO और COO सहित शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है.

KLM airlines

एक शानदार इंटरनेशनल वैकेशन का सपना उस समय बुरे सपने में बदल गया, जब तमिलनाडु के सेलम स्थित एक मेडिकल संस्थान के चेयरमैन जेएस सतीश कुमार और उनके 8 सदस्यों के परिवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर KLM रॉयल डच एयरलाइंस ने बोर्डिंग देने से मना कर दिया. परिवार ने पेरू की यात्रा के लिए करीब 49 लाख रुपये के 8 बिजनेस क्लास टिकट बुक किए थे, लेकिन आखिरी वक्त पर एयरलाइन के एक फैसले ने सब बर्बाद कर दिया.

विज्ञापन

वीजा को लेकर हुआ ‘कन्फ्यूजन’

मामला 19 जून 2024 का है. सतीश कुमार का परिवार पेरू जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. कई घंटों के इंतजार के बाद, एयरलाइन स्टाफ ने यह कहते हुए उन्हें रोक दिया कि उनके पास पेरू का वीजा नहीं है. हालांकि, सतीश कुमार ने तर्क दिया कि पेरू के नियमों के अनुसार, जिन भारतीयों के पास अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया या शेंगेन देशों का वैध वीजा है, उन्हें अलग से पेरू वीजा की जरूरत नहीं होती. एयरलाइन स्टाफ ने इस नियम की गलत व्याख्या की और परिवार को यात्रा से वंचित कर दिया.

विज्ञापन

‘रेड-फ्लैगिंग’ ने बढ़ाई मुसीबत

बात यहीं खत्म नहीं हुई. सतीश कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, तो एयरलाइन ने उन्हें ‘रेड-फ्लैग’ कर दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि बाद में जब उनके बेटे ने सिंगापुर की यात्रा की, तो उसे वहां रोककर पेरू से ‘डिपोर्ट’ किए जाने के बारे में पूछताछ की गई, जबकि वह कभी पेरू पहुंचा ही नहीं था. खुद सतीश कुमार को भी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान इसी तरह की मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

टॉप अधिकारियों पर FIR

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश कुमार की शिकायत पर सुनवाई करते हुए देवनहल्ली (कर्नाटक) की एक अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने पुलिस को KLM रॉयल डच एयरलाइंस के CEO और COO सहित शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. सतीश कुमार का कहना है कि यह लड़ाई रिफंड से ज्यादा जवाबदेही की है, ताकि किसी और यात्री के साथ ऐसा बर्ताव न हो.

विज्ञापन

वहीं, एयरलाइन ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि वे आव्रजन नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं और यात्रियों को सही दस्तावेज साथ रखने चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ