Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘मेरे प्यारे पश्चिम बंगाल वासियों…’, चुनाव से पहले PM मोदी ने बंगाल की जनता के लिए लिखा पत्र

PM मोदी ने बंगाल की जनता के लिए पत्र लिखा है। इसमें 'सोनार बांग्ला' के सपने को साकार करने और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। पीएम ने बंगाल में अवैध घुसपैठ और हिंसा पर भी चिंता जाहिर की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 23, 2026 12:44

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है। इसे चुनावी प्रचार का शुभारंभ भी माना जा रहा है। पीएम मोदी ने बंगाली और हिंदी भाषा में पत्र किया। पत्र में पीएम मोदी ने “एबार भाजपा सरकार” नारे को वरीयता दी। साथ ही पत्र में पीएम मोदी ने अवैध अप्रवासन और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त की। बंगाल की जनता के नाम पत्र में पीएम मोदी ने बंगाल को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए विकास और विकास का संकल्प लिया।

पीएम मोदी ने मार्मिक पत्र में ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करने और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। पीएम ने बंगाल में अवैध घुसपैठ और हिंसा पर भी चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने पत्र लिखा कि सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुखी है। मैंने बंगाल को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है। बंगाल की महिलाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की माताएं बहने सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ और महिलाओं के प्रति हिंसा से राज्य कलंकित है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तारिक रहमान को ओम बिरला ने दिया PM मोदी का लिखा खत; जानिए- उसमें क्या लिखा था

बंगालवासियों के नाम पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि मेरे प्यारे पश्चिम बंगाल के बेटियों, अवा काली जी मुझे खुशी हुई कि आपने पिछले कुछ दिनों में अपने परिवार के साथ समय बिताया। अब आपके घर में खुशियां लौट आई हैं। कहा कि आपका बेटा अब स्कूल जाता है और अच्छी पढ़ाई करता है। पीएम मोदी ने लिखा कि यह सुनकर बहुत अच्छा लगा। पिछले वर्षों में आपने बहुत संघर्ष किया है लेकिन अब स्थिति बदल रही है।

पीएम मोदी ने बंगाल के नाम पत्र में कई योजनाओं का भी जिक्र किया। पीएम ने बंगालियों को संबोधित करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से आपको लाभ मिल रहा है जैसे कि आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना आदि। पीएम ने कहा कि इन योजनाओं से आपकी जिंदगी आसान हुई है। आपके जैसे लाखों परिवारों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या है पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड? रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कैसे फायदेमंद है ये योजना

First published on: Feb 23, 2026 12:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.