---विज्ञापन---

देश angle-right

केंद्रीय मंत्री को मिली धमकी, फोन पर मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी; जानें क्या है मामला?

Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज मिला है। कुछ लोगों ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।

---खबर नीचे जारी है---

Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री को कुछ लोगों ने फोन पर धमकी दे डाली है। आरोपियों ने मंत्री के सामने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। इस घटना से सियासी गलियारों में भी हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा संदेश केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिला है। संजय सेठ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

खबरों की मानें तो संजय सेठ के पास अज्ञात नंबर से मैसेज आया। शख्स ने 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है। शुक्रवार की शाम को अपराधियों ने एक के बाद एक ढेर सारे धमकी भरे मैसेज किए हैं। संजय सेठ का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को तकरीबन 4 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर ढेर सारे धमकी भरे मैसेज आए। आरोपियों ने उन्हें 50 लाख रुपए की रकम अदा करने की धमकी दी। संजय सेठ ने इसकी जानकारी दिल्ली के डीसीपी को दे दी। डीसीपी ने फौरन उनसे मुलाकात करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Miss India न बन पाई पर बन गईं IAS, मिस उत्तराखंड तस्कीन खान की कहानी दिलचस्प

पुलिस ने ट्रेस किया नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज करने वाला नंबर झारखंड के रांची का है। रांची के कांके से यह मैसेज किए गए हैं। पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में संजय सेठ ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी बात की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी है।

---खबर नीचे जारी है---

कौन हैं संजय सेठ?

बता दें कि संजय सेठ झारखंड की राजधानी रांची से ही बीजेपी के सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रांची से जीत का परचम लहराया था। वहीं मोदी सरकार में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- Sam Pitroda का मोबाइल-लैपटॉप सब हैक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को हैकर्स ने धमकाया

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Dec 07, 2024 11:06 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola