हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए साल पर फिर भड़की मणिपुर में हिंसा, 4 लोगों की मौत, सीएम बीरेन सिंह ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Manipur Violence on New Year Day : एक ओर जहां नए साल के दिन पूरा देश जश्न मना रहा है तो दूसरी ओर मणिपुर फिर हिंसा की आग में झुलस गया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Manipur Violence on New Year Day : नए साल के पहले दिन सोमवार को मणिपुर में हिंसा फिर भड़क गई। इस घटना में चार लोगों की मौत होने और कई अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसे देखते हुए राज्य के पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मंत्रियों की तत्काल बैठक भी बुलाई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना थौबाल जिले की है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ अज्ञात लोग ऑटोमेटिक हथियारों के साथ वसूली करने आए थे। हमले के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावरों के वाहनों को आग लगा दी। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो मैसेज में हिंसा और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं मासूम लोगों की हत्या से बेहद दुखी हूं। मैं आपसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि दोषियों का पता लगाने में सरकार की मदद करें। मैं वादा करता हूं कि सरकार न्याय सुनिश्चित में जो संभव होगा वह काम करेगी। इसे लेकर उन्होंने मंत्रियों और अपने विधायकों की अर्जेंट मीटिंग बुलाई है।

इन जिलों में लगाया गया कर्फ्यू

रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना के बाद थौबाल, इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, काकचिंग और विष्णुपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही राज्य के सीमाई कस्बे मोरेह में संदिग्ध विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें चार सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कश्मीर में कुछ बड़ा होने जा रहा है? गृह मंत्री ने बुलाई हाई लेवल बैठक

ये भी पढ़ें: कौन है गोल्डी बराड़? केंद्र सरकार ने क्यों घोषित किया आतंकवादी?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: India और Pakistan ने एक दूसरे से साझा की परमाणु ठिकानों की सूची

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola