आखिर क्यों India और Pakistan ने एक दूसरे से शेयर की परमाणु ठिकानों की सूची? एक समझौते से खास कनेक्शन

Indian Nuclear Installations: एक समझौते के तहत भारत-पाकिस्तान ने आज एक दूसरे से अपने परमाणु ठिकानों की सूची शेयर की, जानिए क्या मामला है?

India Pakistan Relations

India Pakistan Relations

विज्ञापन

India Pakistan Exchanges Nuclear Installations: भारत और पाकिस्तान ने आज एक दूसरे से दोनों देशों के परमाणु ठिकानों की सूची शेयर की। एक द्विपक्षीय समझौते के तहत सूची का आदान-प्रदान दोनों देशों ने किया। दोनों देशों के बीच हुआ यह समझौता एक दूसरे को एक दूसरे के परमाणु ठिकानों पर हमला करने से रोकता है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समझौता 1988 में हुआ था और 1991 में इस पर अमल किया गया। इसके बाद 1992 में एक दूसरे से परमाणु ठिकानों की सूची जारी की जाने लगी। तब से हर साल यह सूची शेयर की जाती है, ताकि कभी युद्ध के हालात बनें तो इस सूची और समझौते पर अमल किया जा सके।

 

विज्ञापन

33वीं बार सूचियों का आदान-प्रदान किया गया

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध पिछले कुछ समय से नॉर्मल नहीं हैं। बावजूद इसके नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिकों के जरिए एक दूसरे को परमाणु ठिकानों की सूची सौंपी। दोनों देशों के बीच समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए। 27 जनवरी 1991 को समझौते पर अमल किया गया। इसके बाद यह 33वीं बार हुआ, जब दोनों देशों ने एक दूसरे से सूचियों का आदान-प्रदान किया। पहली बार सूचियों का आदान-प्रदान एक जनवरी 1992 को हुआ था। वहीं साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत बंद है। इस हमले के लिए आतंकवादी पाकिस्तान से ही आए थे।

 

विज्ञापन

2008 से दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हो रही

पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा काफी सक्रिय है। साल 2008 में इसी संगठन के करीब 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते भारत में घुसे थे। उन्होंने मुंबई में खूब गोलियां बरसाईं, जिसमें 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों ने कई बार संबंध अच्छे करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार हुए आतंकी हमलों ने इन कोशिशों को सफल नहीं होने दिया। 2009 में जम्मू कश्मीर में पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंध और बिगड़ गए। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने कराया था। अब एक बार फिर बॉर्डर पर पाकिस्तान कुछ हरकत करने की कोशिश में है। इस बीच एक जनवरी 2024 को समझौते के अनुसार सूचियों का आदान-प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ