Manipur: कुकी उग्रवादियों ने किया सीआरपीएफ कैंप पर हमला, मुठभेड़ में 11 उग्रवादी मार गिराए गए

Kuki insurgents attack at Jiribam police station: हमले के बाद घटनास्थल पर सीआरपीएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। बीते चार दिनों में ये मणिपुर में चौथा हमला है।

Manipur, Kuki militants, Jiribam Boro, Bakra, CRPF camp, police station attack, encounter
विज्ञापन

Kuki insurgents attack at Jiribam police station: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरो बेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप (पुलिस स्टेशन) पर सोमवार दोपहर हमला कर दिया। इस बीच सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि इस हमले में 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया जा चुका है। वहीं, दो सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे ये हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि जब सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षाकर्मी रोजाना ड्रिल में लगे थे तो अचानक कुकी उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से शुरुआत में कुछ देर के लिए कैंप में अफरातफरी का माहौल बन गया। चंद मिनटों में ही सुरक्षाबलों को ये समझने में देर न लगी की उन पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया है, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पोजिशन लेकर जवाबी फायर किया।

विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप के आसपास कई घरों में लगाई आग

सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार मारे गए कुकी उग्रवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें 4 एसएलआर, 3 AK-47, आरपीजी आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने सेना का ध्यान भटकाने और दहशत का माहौल बनाने के लिए सुरक्षाकर्मियों पर हमले के साथ आसपास के कुछ मकानों को आग के हवाले किया था।

विज्ञापन

अपना खौफ पैदा करने के लिए खेतों और घरों पर फेंके बम

इस हमले के बाद घटनास्थल पर सीआरपीएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उग्रवादियों ने कैंप और उसके आसपास घरों और खेतों पर फायरिंग की और बम फेंके, जिससे इलाके में अपना खौफ पैदा किया जा सके। बता दें बीते चार दिनों में ये मणिपुर में चौथा हमला है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ