Video: इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में बड़ा धमाका, आसमान में फैला धुएं का गुबार, मचा हड़कंप

Massive Explosion In Indian Oil Refinery Tank : गुजरात के वडोदरा में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इंडियन ऑयल रिफाइनरी के टैंक में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

Indian Oil

इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में बड़ा धमाका।

विज्ञापन

Massive Explosion In Indian Oil Refinery Tank : गुजरात के वडोदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल रिफाइनरी के टैंक में बड़ा धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। इस हादसे से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया और हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

वडोदरा के कोयली में स्थित आईओसीएल रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे रिफाइनरी के नेफ्था टैंक में भीषण आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस पर आसपास के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सबसे पहले कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा धुआं

विज्ञापन

रिफाइनरी के अग्निशमन कर्मचारी आसपास के फायर फाइटरों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के इलाके के लोग डरे हुए हैं। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। आग पर काबू पाने के बाद जांच की जाएगी कि ये दुर्घटना कैसे हुई?

विज्ञापन

इस दुर्घटना पर क्या बोले स्थानीय विधायक?

स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने कहा कि गांव के सरपंच ने फोन पर इस घटना की जानकारी दी। वे संबंधित अधिकारियों से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वे स्थिति का आकलन करने और अधिकारियों से बात करने के लिए रिफाइनरी कंपनी के अंदर भी जाएंगे। उन्होंने कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, पुलिस और आईओसी अधिकारियों के साथ एक तत्काल बैठक भी बुलाई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसा मामला फिर न हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ