Congress TMC Seat Sharing For Lok Sabha Election 2024 in West Bengal : पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेंगी। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई अनुचित सौदेबाजी नहीं कर सकती है।
बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में टीएमसी भी शामिल है। लेकिन राज्य की लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच समझौता नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीएमसी ने कांग्रेस को केवल लोकसभा 2 सीटों की पेशकश की है। कांग्रेस टीएमसी के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए एकदम तैयार नहीं है।
सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस क्या कह रही है
उधर, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर पार्टी विभिन्न राज्यों में अपने सहयोगी दलों के साथ बैठकें कर रही है। इनमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। उधर, टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि कांग्रेस ऐसी मांग नहीं कर सकती जो उचित नहीं है।
‘2021 के चुनाव के आधार पर 2 सीट दे रहे हैं’
घोष ने कहा कि 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों के आधार पर हमने कांग्रेस को राज्य की 42 में से 2 लोकसभा सीटों का ऑफर दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस ने सीपीआई (एम) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। घोष ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर आखिरी फैसला टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ही लेंगी।
‘टीएमसी सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है’
इससे पहले शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर टीएमसी को विपक्षी गठबंधन में जरूरी महत्व नहीं मिलता है तो हमारी पार्टी राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में केवल 2 सीटों पर जीत मिल पाई थी। इसीलिए टीएमसी ने उसे 2 सीटों की पेशकश की है।
‘जमीनी सच्चाई को देखकर बात करे कांग्रेस’
टीएमसी के प्रदेश महासचिव घोष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की बंगाल इकाई टीएमसी पर हमला कर रही है और भाजपा को ऑक्सीजन दे रही है। लेकिन यह सब नहीं चलेगा। हम सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस को सीट बंटवारे पर बात जमीनी हकीकत के आधार पर करना चाहिए। लेकिन वह दबाव की राजनीति कर रही है।
ये भी पढ़ें: क्या 2019 से अलग होगी इस बार BJP की रणनीति?
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में क्या है INDIA गठबंधन की चुनौती?
ये भी पढ़ें: विपक्षी गठबंधन को मजबूत कर सकता है ये फॉर्मूला
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines