हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LIVE Lok Sabha Chunav Result 2024: कल 11.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, राष्ट्रपति को इस्तीफा सौपेंगे पीएम मोदी

LIVE Lok sabha Election Result 2024 News Updates: लोकसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर मतगणना का दौर आगे बढ़ने के साथ धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस बार मुकाबला पिछले 2 चुनावों से जीतते आ रहे भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए का कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन से है। एग्जिट पोल्स में तो हालात भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं लेकिन अभी तक के परिणाम यही बता रहे हैं कि टक्कर कांटे की है।

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेट

Live Updates

20:08 (IST) 04 Jun 2024

बुधवार सुबह मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन जाएंगे और राष्ट्रपति को इस्तीफा सौपेंगे।

19:33 (IST) 04 Jun 2024

जनता-जर्नादन को नमन, अच्छे कामों को जारी रखेंगे- पीएम माेदी

लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कामों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। उनके असाधारण प्रयासों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

19:24 (IST) 04 Jun 2024

डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट पर जीत दर्ज की

19:23 (IST) 04 Jun 2024

भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मनाया जश्न

https://twitter.com/ANI/status/1797977597688820043?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1797977597688820043%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

19:22 (IST) 04 Jun 2024

ममता ने मांगा पीएम मोदी से इस्तीफा

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पीएम मोदी की हार हुई है।

18:23 (IST) 04 Jun 2024

इटावा में लहराया सपा का झंडा

UP Lok Sabha Election Result 2024 : इटावा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जितेंद्र दोहरे को मैदान में उतारा था। जितेंद्र दोहरे ने तीन बार के सांसद और पुराने भाजपा नेता प्रो. रामशंकर कठेरिया को पटखनी दी है। हालांकि जितेंद्र सपा के नहीं बल्कि बसपा नेता थे। साल 2020 में जितेंद्र दोहरे बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

18:08 (IST) 04 Jun 2024

गाजीपुर में जीत की ओर अफजाल अंसारी

गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी इस बार फिर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 1 लाख 24 हजार 266 मतों से बढ़त बना रखी है। दूसरे स्थान पर भाजपा के पारस नाथ राय हैं। अफजाल अंसारी की जीत तय मानी जा रही है।

18:04 (IST) 04 Jun 2024

हमने देश को नया विजन दिया: राहुल

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने ये लड़ाई संविधान को बचाने के लिए लड़ी। उन्होंने कहा कि हमने देश को एक नया विजन दिया है। इंडिया गठबंधन के साथियों की भावनाओं का सम्मान किया है।

18:02 (IST) 04 Jun 2024

पंजाब में क्यों साफ हुआ BJP का सूपड़ा?

Punjab Lok sabha Election Result: एग्जिट पोल्स में जहां एनडीए को 350-400 सीटें मिलने तक का अनुमान लगाया गया था। वह चुनाव परिणाम के बाद हवाहवाई साबित हो रहा है। पंजाब की बात करें, तो यहां बीजेपी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। पंजाब में न तो मोदी का जादू चला, न ही दूसरे दलों से आए दिग्गज साख बचा पाए। इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल कांग्रेस और आप जहां दूसरे राज्यों में मिलकर लड़ रहे हैं। वहीं, पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व साझेदार भाजपा और शिरोमणि अकाली दल भी अलग-अलग लड़ रहे हैं। दोनों की राह 2020 में जुदा हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर

17:54 (IST) 04 Jun 2024

जनता ने दिया भाजपा को जवाब

कांग्रेस की प्रेस वार्ता में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने प्रतिकूल समय में अच्छा प्रदर्शन किया। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमने चुनाव लड़ा। पीएम मोदी का कैंपेन इतिहास में दर्ज किया जाएगा। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर अफवाह फैलाई। लेकिन, जनता ने उन्हें इसका जवाब दिया है। बीजेपी को उसके अहंकार ने उसे हराया है। जनता को संविधान पर हमले का अंदेशा हो गया था।

17:52 (IST) 04 Jun 2024

भाजपा को बड़ा नैतिक नुकसान: खड़गे

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। इस बीच राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसमें खड़गे ने कहा कि जनता ने किसी दल को बहुमत नहीं दिया है। नैतिक दृष्टि से भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है।

17:48 (IST) 04 Jun 2024

रुझानों पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कुछ लोग सपना देख रहे थे कि मोदी को तड़ीपार करेंगे, उनका सपना पूरा नहीं हुआ। मोदी फिर देश के पीएम बनेंगे। लोगों ने विकास को और काम को वोट दिया है। वहीं, कई जगहों पर कम मार्जिन से हार पर शिंदे ने कहा कि कुछ लोगों ने मतदाताओं के बीच गलतफहमी पैदा की थी, जिसका फायदा उन्हें मिला।

17:40 (IST) 04 Jun 2024

आजमगढ़ से सपा के धर्मेंद्र यादव की जीत लगभग तय!

Azamgarh UP Lok Sabha Election Results 2024: आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की जीत लगभग तय है क्योंकि वे अभी 490655 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव 152731 वोटों से पीछे हैं। यूपी में 80 सीटें हैं और हर सीट अपने-आप में बेहद खास है। ऐसे में यूपी की सीटों पर हर किसी की नजरें होना तो बनता है। यूपी की 80 सीटों में आजमगढ़ सीट भी बहुत खास है। इस सीट पर इस बार बीजेपी ने दिनेश लाल यादव यानी निरुहुआ को चुनावी रण में उतारा है, तो इसका खास होना तो बनता है। पढ़ें पूरी खबर

17:26 (IST) 04 Jun 2024

भागलपुर में इंडिया प्रत्याशी ने मानी हार

बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट से इंडिया अलायंस प्रत्याशी अजित शर्मा ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल जीतेंगे।

17:24 (IST) 04 Jun 2024

सुल्तानपुर सीट भी भाजपा के हाथ से निकली

यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी हार गई हैं। यहां से सपा के राम भुआल निषाद ने जीत हासिल की है।

17:06 (IST) 04 Jun 2024

शिवराज सिंह चौहान की बड़ी जीत

Vidisha Lok sabha Chunav Result 2024 LIVE: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result LIVE) की 29 लोकसभा सीटों पर भी मतगणना हो रही है। लेकिन प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने 8,21,408 के बंपर वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की है। शिवराज सिंह चौहान को कुल 1116460 वोट मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

17:01 (IST) 04 Jun 2024

कैराना सीट पर सपा की इकरा हसन ने चौंकाया!

Kairana Lok Sabha Election Result 2024: कैराना लोकसभा सीट पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। यहां अभी तक के शुरुआती रुझान में समाजवादी पार्टी की इकरा हसन चौधरी आगे चल रहीं हैं, उन्हें 499702 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 423002 और बीएसपी के श्रीपाल राणा को 59334 वोट मिले हैं। बता दें इस बार चुनाव में सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के एक साथ चुनाव मैदान में हैं तो बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर

16:56 (IST) 04 Jun 2024

लद्दाख में निर्दलीय को मिली जीत

एक मात्र लोकसभा सीट वाले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में निर्दलीय प्रत्याशी हाजी हनीफा जान को जीत मिली है। कांग्रेस ने यहां से त्सेरिंग नामग्याल और भाजपा ने ताषी ग्यालसन को टिकट दिया था।

16:53 (IST) 04 Jun 2024

UP में जहां राम मंदिर, वहां हारी BJP

Uttar Pradesh Lok sabha Election Results 2024: यूपी में इस बार कांग्रेस और सपा ने बीजेपी को कमजोर साबित कर दिया है। बीजेपी के कई प्रत्याशी सपा और कांग्रेस की एकता के बीच पिछड़ते दिख रहे हैं। चुनाव से पहले स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से लड़ने की चुनौती दी थी। लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा। भाजपा मानकर चल रही थी कि यूपी की सीटों पर राम मंदिर का मुद्दा हावी रहेगा। लेकिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। देखें पूरी कवरेज

16:48 (IST) 04 Jun 2024

गया में फिर चला मांझी का 'मैजिक'

Gaya Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतगणना जारी है, आज बिहार की 40 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार के गया लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है, यहां से जीतन राम मांझी ने 101812 वोट मार्जिन के साथ जीत हासिल की हैं। दरअसल बिहार की गया लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है। यहां सालों से मांझी का कब्जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

16:41 (IST) 04 Jun 2024

अरुण गोविल जीते

मेरठ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल 22,800 मतों से जीत गए हैं।

16:38 (IST) 04 Jun 2024

फैजाबाद में सपा प्रत्याशी को बढ़त

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 47,935 वोट से आगे चल रहे हैं।

16:33 (IST) 04 Jun 2024

गुजरात में कांग्रेस को मिली 1 सीट

यहां की बनासकांठा से कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर को जीत मिली है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सेंध लगा दी है।

16:31 (IST) 04 Jun 2024

नगीना में चंद्रशेखर जीते

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर 1.40 लाख वोटों से चुनाव जीत लिया है। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर को बड़ा बहुमत मिला है।

16:28 (IST) 04 Jun 2024

पंजाब की आनंदपुर साहिब में आप को जीत

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि, उनती जीत का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 12,249 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

16:25 (IST) 04 Jun 2024

वाराणसी: डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से आगे मोदी

नरेंद्र मोदी (भाजपा) - 6,11,439

अजय राय (कांग्रेस) - 4,59,084

अतहर जमाल लारी (बसपा) - 33,646

नरेंद्र मोदी 1,52,355 वोट से आगे चल रहे हैं।

16:22 (IST) 04 Jun 2024

अलीगढ़ लोकसभा चुनाव Update

सपा (INDIA) के चौ. बिजेंद्र सिंह 18,712 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 3,82,703 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के सतीश गौतम के खाते में 3,63,991 वोट आए हैं।

16:12 (IST) 04 Jun 2024

रायबरेली में जीते राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से जीत हासिल कर ली है। उन्हें 4 लाख के विशाल अंतर से जीत मिली है।

15:48 (IST) 04 Jun 2024

सीतामढ़ी लोकसभा अपटेड

देवेश चंद्र ठाकुर (जदयू-एनडीए) - 2,71,564 वोट

अर्जुन राय (राजद-इंडिया) - 2,41,464 वोट

15:40 (IST) 04 Jun 2024

हिमाचल में BJP की हैट्रिक

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results: हिमाचल में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। पोस्टल बैलेट के बाद 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई और रुझान आने लगे, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव नही जीत पाई। भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। हिमाचल लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। शिमला, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा चारों सीटें भाजपा ने जीती हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंडी से पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार सांसद बने हैं। कांगड़ा से जहां डॉ. राजीव भारद्वाज जीत गए। वहीं शिमला से दूसरी बार चुनावी जीतकर सुरेश कश्यप सांसद बने हैं। देखिए हिमाचल में मतगणना की पूरी कवरेज

15:34 (IST) 04 Jun 2024

UP का ‘रावण’ जिसने छुड़ाए दिग्गजों के छक्के!

Nagina Lok Sabha Seat Result Live: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को नगीना सीट से बड़ी जीत मिली है। अभी तक सामने आए रुझान में चंद्रशेखर रावण एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं और एक बड़ी जीत को ओर बढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वह एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से पहले नंबर पर थे। नगीना में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। पढ़िए नगीना सीट पर मतगणना के सभी अपडेट

15:30 (IST) 04 Jun 2024

सहारनपुर लोकसभा UPDATE

इमरान मसूद (कांग्रेस) - 4,35,341

राघव लखनपाल (बीजेपी) - 3,46,943

माजिद अली (बसपा) - 1,40,777

इमरान मसूद 88,398 वोट से आगे चल रहे हैं।

15:27 (IST) 04 Jun 2024

अररिया लोकसभा चुनाव परिणाम अपडेट

भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह - 3,90,231 वोट

राजद के शाहनवाज आलम - 3,62,941 वोट

भाजपा प्रत्याशी 27,290 मतों से आगे चल रहे हैं।

15:22 (IST) 04 Jun 2024

नड्डा से मिलने पहुंचे शाह

लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है और अभी तक आए रुझान भाजपा को वैसा फायदा नहीं पहुंचा रहे हैं जैसी उम्मीद थी। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि भाजपा के कई बड़े उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

15:21 (IST) 04 Jun 2024

इंदौर में एकतरफा मुकाबले से BJP को फायदा

Indore Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) खत्म हो गए हैं, देश में 543 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result) के भी 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Election Result) से भाजपा के शंकर लालवानी 1000362 भारी वोट मार्जिन के साथ आगे चल रहे हैं। पढ़ें पूरी कवरेज

15:17 (IST) 04 Jun 2024

झांसी मतगणना अपडेट

झांसी ललितपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को मिले 4,92,774 वोट। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को मिले 4,32,097 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी रवि प्रकाश कुशवाहा को मिले 48,696 वोट। भाजपा के अनुराग शर्मा 60,677 वोट से आगे चल रहे हैं।

15:15 (IST) 04 Jun 2024

स्मृति ईरानी एक लाख से ज्यादा वोटों से पीछे

Amethi Lok Sabha Election 2024 Result: देश के राजनीतिक नक्शे पर बेहद अहम स्थान रखने वाली लोकसभा सीटों में से एक अमेठी अपने चुनावी इतिहास में एक और अहम क्षण का सामना करने के लिए तैयार है। कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर पिछले 5 साल से भाजपा की स्मृति ईरानी सांसद हैं। उन्होंने राहुल गांधी को हराकर यह सीट भाजपा को दिलाई थी। इस बार उनका सामना कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है। वोटाें की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में स्मृति ईरानी 1,10,684 वोटों से पीछे हैं। पढ़ें पूरी खबर

15:12 (IST) 04 Jun 2024

महराजगंज काउंटिंग लोकसभा 2024

भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को मिले 4,35,374 वोट।

गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 4,17,881 वोट मिले।

बसपा प्रत्याशी मौसमे आलम के खाते में 35,300 वोट।

भाजपा 17493 वोट से आगे चल रही है।

15:08 (IST) 04 Jun 2024

पप्पू यादव को बढ़त

पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव फिलहाल 23 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

15:04 (IST) 04 Jun 2024

अररिया लोकसभा चुनाव परिणाम

भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह - 3,55,164

राजद के शाहनवाज आलम - 3,26,260

इस तरह भाजपा प्रत्याशी 28,904 मतों से आगे चल रहे हैं।

15:02 (IST) 04 Jun 2024

बिहार में ‘खेला’ शुरू

Bihar Lok Sabha Chunav Results Live: बिहार में नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। 14 सीटों में बढ़त के साथ जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं राज्य में बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं। ऐसे में खबरों की मानें तो गृह मंत्री अमित शाह ने हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी को NDA में आने का न्यौता दिया है। पढ़ें पूरी कवरेज

14:59 (IST) 04 Jun 2024

बाराबंकी मतगणना अपडेट

कांग्रेस के तनुज पुनिया को 5,67,639 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को 4,00,013 वोट मिले हैं। पुनिया 1,67,626 वोटों से आगे चल रहे हैं।

14:56 (IST) 04 Jun 2024

सुल्तानपुर में सपा आगे

यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम भुआल निषाद 26909 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खाते में अब तक 2 लाख 63 हजार 28 वोट आए हैं। जबकि भाजपा की मेनका गांधी को 2 लाख 36 हजार 119 वोट मिले हैं।

14:54 (IST) 04 Jun 2024

फिरोजाबाद मतगणना डाटा

1- अक्षय यादव (INDIA) 471522

2- विश्वदीप सिंह (NDA) 359730

3- चौधरी बशीर (BSP) 74101

सपा के अक्षय यादव 111792 वोट से आगे।

14:53 (IST) 04 Jun 2024

बांदा लोकसभा मतगणना डाटा

सपा प्रत्याशी ने 28620 वोटों से बनाई बढ़त

1: आर०के०पटेल- भाजपा - 231204

2: कृष्णा पटेल (सपा) -259824

3: मयंक द्विवेदी - बसपा - 153379

14:52 (IST) 04 Jun 2024

बस्ती लोकसभा मतगणना डाटा

बीजेपी- हरीश द्विवेदी- 389440

इंडिया गठबंधन- राम प्रसाद चौधरी- 473991

बीएसपी- लवकुश पटेल-92283

सपा राम प्रसाद चौधरी 84551 वोट से बीजेपी से आगे

14:51 (IST) 04 Jun 2024

कानपुर नगर मतगणना डाटा

1- आलोक मिश्रा (INDIA) 245170

2- रमेश अवस्थी (BJP) 248336

3- कुलदीप भदौरिया(BSP) 6619

भाजपा के रमेश अवस्थी 3166 वोट से आगे।

कुल मतो की गिनती:505788

14:49 (IST) 04 Jun 2024

अलीगढ़ लोकसभा सीट मतगणना अपडेट

सपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह 13223 वोटो से आगे

चौधरी विजेंद्र सिंह,सपा-317522

सतीश गौतम बीजेपी-304299

हितेंद्र उपाध्याय बंटी, बीएसपी-70056

14:48 (IST) 04 Jun 2024

गाजियाबाद से बीजेपी के अतुल गर्ग 1 लाख 32 हजार वोटों से आगे

14:48 (IST) 04 Jun 2024

फतेहपुर सीकरी मतगणना डाटा

राजकुमार चाहर भाजपा 286145

रामनाथ सिकरवार गठबंधन 281351

रामनिवास शर्मा बसपा 90149

रामेश्वर चौधरी निर्दलीय 31844

राजकुमार चाहर बीजेपी 4794 वोट आगे

14:47 (IST) 04 Jun 2024

अकबरपुर लोकसभा सीट मतगणना डाटा

बीजेपी प्रत्याशी 50702 वोटो से आगे

बीजेपी से देवेन्द्र सिंह भोले 295066

सपा राजाराम पाल 244364

14:46 (IST) 04 Jun 2024

कानपुर नगर लोकसभा मतगणना अपडेट

1- आलोक मिश्रा (INDIA) 239679

2- रमेश अवस्थी (BJP) 238866

3- कुलदीप भदौरिया(BSP) 6344

कांग्रेस के आलोक मिश्रा 813 वोट से आगे।

नोटा 2171

कुल मतो की गिनती:490331

14:39 (IST) 04 Jun 2024

हम एनडीए के साथ हैं - जेडीयू

जेडी(यू) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि हम अपने पिछले रुख पर कायम हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडी(यू) एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन व्यक्त करता है, हम एनडीए के साथ हैं, हम एनडीए के साथ बने रहेंगे। आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार, जेडी(यू) 15 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी भी जारी है।

14:20 (IST) 04 Jun 2024

बांदा लोकसभा मतगणना अपडेट

सपा प्रत्याशी ने 13,057 वोटों से बनाई बढ़त

आरके पटेल (भाजपा) - 1,97,393

कृष्णा पटेल (गठबंधन-सपा) - 2,10,450

मयंक द्विवेदी (बसपा) - 1,18,777

14:15 (IST) 04 Jun 2024

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी आगे

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 2,03,271 वोट से आगे हैं।

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी 1,24,450 वोट से आगे हैं।

हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 85,663 वोट से आगे हैं।

नैनीताल सीट से अजय भट्ट 3,06,275 वोट से आगे चल रहे हैं।

टिहरी सीट से राज्यलक्ष्मी शाह 1,93,768 वोट से आगे चल रही हैं।

14:10 (IST) 04 Jun 2024

बस्ती लोकसभा परिणाम अपडेट

23 राउंड की गिनती पूरी होने तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की बढ़त जारी है। सपा 63,589 वोट से आगे है।

हरीश द्विवेदी (भाजपा) - 3,22,960

राम प्रसाद चौधरी (सपा-इंडिया) - 3,86,549

लवकुश पटेल (बसपा) - 73,661

14:08 (IST) 04 Jun 2024

फतेहपुर सीकरी मतगणना अपडेट

राजकुमार चाहर (भाजपा) : 2,41,824

रामनाथ सिकरवार (इंडिया) : 2,40,687

रामनिवास शर्मा (बसपा) : 79,178

रामेश्वर चौधरी (निर्दलीय) : 28,211

राजकुमार चाहर 1137 वोट से आगे हैं।

14:05 (IST) 04 Jun 2024

कौन-सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे?

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। 18वीं लोकसभा के लिए आज 543 सांसद मिल जाएंगे। साथ ही आज देश का नई सरकार भी मिल जाएगी। आज फैसला हो जाएगा कि देश में भाजपा-NDA की सरकार बन रही है या कांग्रेस ‘खेल’ करने जा रही है। दोपहर तक भाजपा 250 से ज्यादा सीटें जीतकर सबसे आगे है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा 16 मार्च 2024 को हुई थी। 75 दिन चुनाव प्रचार किया गया। 19 अप्रैल 2024 से एक जून 2024 तक 7 फेज में मतदान हुए। वोटिंग प्रक्रिया करीब 43 दिन चली। पढ़िए पूरी खबर

14:00 (IST) 04 Jun 2024

पश्चिमी चंपारण बेतिया में एनडीए आगे

पश्चिमी चंपारण बेतिया से एनडीए प्रत्याशी डॉ. संजय जयसवाल 1,07,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

13:59 (IST) 04 Jun 2024

औरंगाबाद में राजद को लीड

औरंगाबाद में 19वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा आगे है। राजद के अभय कुशवाहा 31,292 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के सुशील सिंह पीछे हैं। कुशवाहा को 1,32,219 और सुशील सिंह को 1,00,927 वोट मिले हैं।

13:54 (IST) 04 Jun 2024

मोदी और शाह ने की चंद्रबाबू नायडू से बात

लोकसभा चुनाव की मतगणना में अभी तक भाजपा का गणित बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से बातचीत की है।

13:51 (IST) 04 Jun 2024

जयपुर से बीजेपी की मंजु शर्मा जीतीं

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Result Live: राजस्थान में अब तक के रुझानों के अनुसार अजमेर, झालावाड़, राजसमंद, भीलवाड़ा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। यहां सभी प्रत्याशियों ने 1 लाख से अधिक की लीड ले ली है। चुनाव आयोग ने जयपुर शहर से बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा को विजयी घोषित कर दिया है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। प्रदेश में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था। राजस्थान में मतगणना के सभी अपडेट्स पढ़ें

13:48 (IST) 04 Jun 2024

फतेहपुर में साध्वी निरंजन पीछे

यूपी की फतेहपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन 10,453 वोट से पीछे हो गई हैं। उन्हें अब कत 2 लाख 3310 वोट मिले हैं। जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नरेश उत्तम के खाते में 2 लाख 13 हजार 763 वोट मिल चुके हैं।

13:45 (IST) 04 Jun 2024

ममता कर रहीं बैठक

पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट सिथित आवास पर एक बैठक हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा अभिषेक बनर्जी भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में चुनाव परिणाम के बाद आगे के रास्ते पर चर्चा की जा रही है।

13:42 (IST) 04 Jun 2024

अम्बेडकरनगर में सपा को बढ़त

अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट से सपा के लालजी वर्मा 1 लाख 3060 वोट के विशाल अंतर से आगे चल रहे हैं।

लालजी वर्मा (सपा) - 3,12,251

रितेश (भाजपा) - 2,09,191

13:39 (IST) 04 Jun 2024

71172 वोट से पीछे हुईं स्मृति

अमेठी लोकसभा सीट इस बार भाजपा के हाथ से निकल फिर कांग्रेस के पास जाती दिख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा 71,172 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक शर्मा को के खाते में 2,55,277 वोट आए हैं जबकि स्मृति ईरानी के 1,84,105 वोट मिले हैं।

13:36 (IST) 04 Jun 2024

कानपुर सिटी में आगे निकली कांग्रेस

कानपुर नगर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के अलोक मिश्रा 6 हजार 991 वोटो से आगे

1. आलोक मिश्रा (INDIA) : 176541 वोट

2. रमेश अवस्थी (BJP) : 173105 वोट

3. कुलदीप भदौरिया (BSP) : 4529 वोट

नोटा : 1556 वोट

13:34 (IST) 04 Jun 2024

सुल्तानपुर में पिछड़ीं मेनका

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर परिणाम भाजपा के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। यहां सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद 20,816 मतों के अंतर से मेनका गांधी से आगे चल रहे हैं।

मेनका गांधी- 1,55,220

राम भुआल निषाद - 1,76,036

उदयराज वर्मा - 66,213

13:31 (IST) 04 Jun 2024

चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी की जीत

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने चितौड़गढ़ सीट पर 2 लाख 57 हजार 945 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने लगातार तीसरी बार यहां से जीत दर्ज की है।

13:28 (IST) 04 Jun 2024

बांदा में सपा को बढ़त

यूपी की बांदा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल 7786 वोट से आगे हैं।

कृष्णा पटेल (सपा) -1,81,507

आरके पटेल (भाजपा) - 1,73,721

मयंक द्विवेदी (बसपा) - 1,01,073

13:26 (IST) 04 Jun 2024

जौनपुर में सपा 16588 वोट से आगे

बाबू सिंह कुशवाहा (सपा): 112683 वोट

कृपाशंकर सिंह (भाजपा): 96095 वोट

श्यामसिंह यादव (बसपा): 42505 वोट

13:24 (IST) 04 Jun 2024

काराकोट का क्या है हाल?

बिहार के काराकोट में महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे राजाराम सिंह यहां सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा हैं। पवन सिंह दौड़ में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

राजाराम सिंह: 1,29,107 वोट

उपेंद्र कुशवाहा (एनडीए): 91,382 वोट

पवन सिंह (निर्दलीय): 86,021 वोट

13:21 (IST) 04 Jun 2024

बेगूसराय में गिरिराज आगे

बिहार के बेगूसराय में BJP के गिरिराज सिंह 24,628 मतों से आगे चल रहे हैं।

13:19 (IST) 04 Jun 2024

त्रिशूर में भाजपा को मिली बढ़त

भाजपा को केरल में इस बार पहला सांसद मिल सकता है। त्रिशूर से पार्टी के उम्मीदवार सुरेश गोपी 70 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, तिरुवनंतपुरम में भाजपा के राजीव चंद्रशेखर भी 3 बार के सांसद शशि थरूर से आगे हैं।

13:07 (IST) 04 Jun 2024

बागपत में रालोद आगे

यूपी की बागपत सीट से रालोग प्रत्याशी राजकुमार सांगवान 66,344 वोट से आगे चल रहे हैं।

राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) - 207613 वोट

अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) - 141269 वोट

प्रवीण बैसला (बसपा) - 28976 वोट

नोटा - 2290 वोट

13:03 (IST) 04 Jun 2024

PM मोदी 80 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू होने वाली है। आम चुनाव की बात करें तो उत्तर प्रदेश में हॉट सीटों की कोई कमी नहीं है। मगर आज सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर टिकी हैं। एनडीए तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रहा है। वोटाें की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पता चल जाएगा कि यहां से कौन जीतेगा। शुरुआती रुझानों में पीएम मोदी पीछे थे। हालांकि अब वह 85,249 वोटों से आगे हैं। पढ़िए सभी अपडेट्स

13:00 (IST) 04 Jun 2024

कन्नौज में अखिलेश आगे

कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव बढ़त बनाए हुए हैं और 71,154 मतों से आगे चल रहे हैं।

सपा - अखिलेश यादव - 218927 वोट

भाजपा - सुब्रत पाठक - 147773 वोट

बसपा - इमरान जफर - 23378 वोट

12:57 (IST) 04 Jun 2024

हमीरपुर में भाजपा आगे

हमीरपुर लोकसभा सीट पर अब तक 3 लाख 65 हजार 601 मतों की मतगणना हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 14,314 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजेंद्र सिंह लोधी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

12:55 (IST) 04 Jun 2024

जूनागढ़ सीट पर भाजपा की जीत

जूनागढ़ सीट रपर भाजपा के राजेश चुडास्मा ने 99 हजार मतों से जीत हासिल की है।

12:53 (IST) 04 Jun 2024

मिर्जापुर में चल रहा बराबर का मुकाबला

यूपी की मिर्जापुर सीट पर एनडीए का हिस्सा अपना दल (एस) 131 वोट से आगे चल रहा है। यहां से अनुप्रिया पटेल को 1 लाख 55 हजार 272 वोट मिले हैं। जबकि सपा के रमेश चंद को 1 लाख 55 हजार 141 वोट मिले हैं।

12:41 (IST) 04 Jun 2024

दमन दीव में निर्दलीय की जीत

दमन दीव लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले उमेश पटेल ने जीत हासिल की है। यहां पिछले 3 साल से भाजपा जीत रही थी। लेकिन इस बार पटेल को 4000 वोट के अंतर से जीत मिली है।

12:36 (IST) 04 Jun 2024

लखनऊ में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता

लखनऊ में मतगणना के दौरा सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने की खबर सामने आई है।

12:34 (IST) 04 Jun 2024

राजस्थान में कैसे परिणाम

झालावाड़ से दुष्यंत सिंह जीत गए हैं।

अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी जीत गए हैं।

बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल जीते।

दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा जीते।

बाड़मेर से कांग्रेस के उमेदाराम बेनीवाल चुनाव जीते।

12:28 (IST) 04 Jun 2024

सासाराम में कांग्रेस आगे

बिहार की सासाराम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मनोज राम 7072 वोट से आगे चल रहे हैं।

मनोज राम (कांग्रेस) : 1,60,694 वोट

शिवेश राम (भाजपा) : 1,53,622 वोट

12:25 (IST) 04 Jun 2024

अमेठी में कांग्रेस को भारी बढ़त

कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट पर 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को 1 लाख 69 हजार 827 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के खाते में 1 लाख 19 हजार 69 वोट आए हैं।

12:22 (IST) 04 Jun 2024

डुमरियागंज में भाजपा आगे

यूपी की डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मतगणना में भाजपा 13,757 वोट से आगे चल रही है।

1. जगदंबिका पाल (भाजपा) : 1,32,666 वोट

2. भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी (इंडिया) : 1,18,909 वोट

3. मोहम्मद नदीम मिर्जा (बसपा) : 8783 वोट

4. अमर चौधरी (आजाद समाज पार्टी) : 26,141 वोट

नोटा : 2851 वोट

12:19 (IST) 04 Jun 2024

मेरठ: अरुण गोविल 6020 वोट से पीछे

Meerut Lok Sabha Election Result Live: यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल 6020 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। पहले स्थान पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा हैं जिनके खाते में 2 लाख 14 हजार 204 वोट आए हैं। वहीं गोविल को 2 लाख 8184 वोट मिले हैं।

12:16 (IST) 04 Jun 2024

Noida में ‘कमल’ फिर खिलने की ओर


Noida Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एरिया को समेटे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी के महेश शर्मा कुल करीब 158305 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के महेंद्र नागर को 82196 वोट मिले हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र सोलंकी को 52891 वोट मिले हैं। पढ़िए मतगणना के सभी अपडेट्स

12:13 (IST) 04 Jun 2024

दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की बढ़त

चांदनी चौक - प्रवीण खंडेलवाल - 13,995 वोट

ईस्ट दिल्ली - हर्ष मल्होत्रा - 17,453 वोट

नई दिल्ली - बांसुरी स्वराज - 20,528 वोट

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली - मनोज तिवारी - 44,427 वोट

नॉर्थ वेस्ट - योगेंद्र चंदोलिया - 83,135 वोट

साउथ दिल्ली - रामवीर सिंह बिधूड़ी - 37,570 वोट

वेस्ट दिल्ली - कमलजीत सहरावत - 50,487 वोट

12:10 (IST) 04 Jun 2024

बिहार के पश्चिम चंपारण बेतिया में NDA प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल 53602 मतों से आगे चल रहे हैं।

12:08 (IST) 04 Jun 2024

गाजीपुर में सपा को बड़ी बढ़त

यूपी की गाजीपुर सीट से सपा के अफजाल अंसारी को लगातार बढ़त मिल रही है। 25 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से अंसारी बीजेपी के प्रत्याशी पारसनाथ राय से आगे चल रहे हैं।

12:03 (IST) 04 Jun 2024

अमित शाह गांधीनगर से जीते

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सीट गांधीनगर का परिणाम सामने आ गया है। यहां से शाह को जीत मिली है।

11:50 (IST) 04 Jun 2024

फिल्मी सितारों में कौन आगे कौन पीछे?

Lok Sabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज मंगलवार को सबुह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। राजनीति के मैदान में फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स मैदान में उतरे हैं। इस बार कुछ नए चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए राजनीति के मैदान में उतरे हैं, जिनमें कंगना रनौत और पवन सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में पुराने चेहरों की बात करें तो हेमा मालिनी, रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई स्टार्स मैदान में हैं। आइए जानते हैं कि अब तक के आए रुझानों के मुताबिक किस स्टार को बढ़त मिली है और कौन सा स्टार अपने चुनावी क्षेत्र में पीछे चल रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

11:46 (IST) 04 Jun 2024

केरल से आया चुनाव का पहला नतीजा

लोकसभा चुनाव में पहली सीट का परिणाम सामने आ गया है। यहां की अलाथुर सीट से सीपीएम के उम्मीदवार के राधाकृष्णन को जीत मिली है।

11:43 (IST) 04 Jun 2024

2009 के बाद पहली बार कांग्रेस दफ्तर में रौनक

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: इस बार दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में भी रौनक देखी जा रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता वहां मौजूद हैं। रुझानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ा है। फिलहाल 279 सीटों पर एनडीए आगे हो गई है और 249 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है। अन्य के खाते में 22 सीटें जाती दिख रही हैं। राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे हैं। फैजाबाद सीट पर लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं।

11:41 (IST) 04 Jun 2024

शिवराज-सिंधि‍या को बढ़त, दिग्‍विजय पिछड़े

MP Election Live Result: मध्य प्रदेश में भाजपा आगे चल रही है। मतगणना को शुरू हुए 3 घंटे से अध‍िक समय हो चुका है। इस बीच शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से तो ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया ने गुना से विशाल बढ़त हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस के दिग्‍विजय सिंह राजगढ़ में 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11:39 (IST) 04 Jun 2024

अमेठी में जीत की ओर बढ़ रहे किशोरी लाल

अमेठी में सातवें राउंड की मतगणना के बाद भी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा स्मृति ईरानी पर बढ़त बनाए हुए हैं। शर्मा अभी 37,640 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खाते में जहां 1 लाख 22 हजार 767 वोट आए हैं तो स्मृति ईरानी को 85,127 वोट मिले हैं।

11:36 (IST) 04 Jun 2024

अकेले बहुमत ला पाएगी भाजपा?

लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक आए रुझानों में भाजपा अकेले दम पर बहुमत से काफी दूर दिख रही है। हालांकि, सहयोगी दलों को साथ लेकर वह बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। विपक्षी इंडिया गठबंधन 237 सीटों पर आगे है तो एनडीए के पास 291 सीटों पर बढ़त है।

11:34 (IST) 04 Jun 2024

इंदौर में रिकॉर्ड बनाने जा रहा NOTA

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर में NOTA को 80 हजार वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नाम वापिस लेने के बाद पार्टी ने नोटा को वोट देने की अपील की थी। यहां भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी करीब 4 लाख वोटों से आगे हैं। जानिए इंदौर की मतगणना के सभी लाइव अपडेट्स

11:32 (IST) 04 Jun 2024

यूपी में मोदी सरकार के 6 मंत्री पीछे

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: यूपी में मोदी सरकार के छह मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, स्‍मृत‍ि ईरानी, कौशल क‍िशोर, अनुप्र‍िया पटेल और अजय म‍िश्रा पीछे चल रहे हैं।

11:30 (IST) 04 Jun 2024

जेपी नड्डा कर रहे बड़ी बैठक

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है और इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बड़ी बैठक कर रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी जेडीयू से संपर्क साधने में जुटी है। बता दें कि जेडीयू फिलहाल अकेले बिहार में 15 सीटों पर आगे है। बात करें बिहार के परिणाम की तो ये एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है। एनडीए यहां 34 सीटों पर और इंडिया गठबंधन केवल 6 सीटों पर आगे है।

11:28 (IST) 04 Jun 2024

हाजीपुर में चिराग को बढ़त

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान 18,003 मतों से आगे चल रहे हैं।

चिराग पासवान (लोजपा-एनडीए) - 60,012

शिवचंद्र राम (राजद-इंडिया) - 42,009

11:27 (IST) 04 Jun 2024

बिहार में JDU 15 सीटों पर आगे

बिहार में नीतीश कुमार ने कमाल कर दिया है। उनकी पार्टी जदयू 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा को 11 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके अलावा, राजद 4 सीटों पर लीड कर रही है।

11:22 (IST) 04 Jun 2024

दिल्ली: मनोज तिवारी 26691 वोटों से आगे

Delhi Lok Sabha Chunav Result Live: दिल्ली के शुरुआती रुझान में  बीजेपी आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती चल रही हैं। वहीं, चांदनी चौक से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल और दक्षिणी दिल्ली पर आप के सही राम आगे चल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 25 मई को छठे चरण के तहत मतदान हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली की सात सीटों पर इस बार कुल 58.03 फीसदी मतदान हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी कम है। पढ़ें दिल्ली की मतगणना का हर अपडेट

11:19 (IST) 04 Jun 2024

कटिहार में एनडीए के गोस्वामी आगे

बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर मतगणना में एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी को अब तक 59,546 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के तारिक अनवर के खाते में 45,131 मत आए हैं। इस तरह से गोस्वामी 14,415 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:16 (IST) 04 Jun 2024

बदायूं में भाजपा को बढ़त

यूपी की बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय शाक्य 1594 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 39,591 वोट मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी आदित्य यादव को 37,997 और बसपा के मुस्लिम खान को 11,718 वोट मिल पाए हैं।

11:12 (IST) 04 Jun 2024

चंडीगढ़ में कांग्रेस आगे

चंडीगढ़ में चौथे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी भाजपा के संजय टंडन से 5027 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:10 (IST) 04 Jun 2024

सहारनपुर में कांग्रेस को बढ़त

सहारनपुर लोकसभा सीट पर अभी तक हुई मतगणना के बाद कांग्रेस के इमरान मसूद 61291 वोट से आगे चल रहे हैं।

इमरान मसूद (कांग्रेस) - 1,38,531 वोट

राघव लखनपाल (बीजेपी) - 77,240 वोट

माजिद अली (बसपा) - 39,234 वोट

11:07 (IST) 04 Jun 2024

हिमाचल प्रदेश में कैसी चल रही स्थिति

हमीरपुर: भाजपा के अनुराग ठाकुर कांग्रेस के सतपाल रायजादा से 56,729 वोटों से आगे

कांगड़ा: भाजपा के राजीव भारद्वाज कांग्रेस के आनंद शर्मा से  90,390 वोटों से आगे

मंडी: भाजपा की कंगना रणौत कांग्रेस के विक्रमादित्य से 23,997 वोटों से आगे

शिमला: भाजपा के सुरेश कश्यप कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से 28,362 वोटों से आगे

11:04 (IST) 04 Jun 2024

NDA 290 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव की अब तक हुई मतगणना के बाद अब एनडीए 290 सीटों पर आगे है। वहीं, इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

11:01 (IST) 04 Jun 2024

Punjab की 7 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

LIVE Punjab Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: पंजाब के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस (Congress), शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला है। चारों पार्टियां बिना किसी गठबंधन के चुनावी रण में हैं। 7वें चरण में एक जून को पंजाब में वोटिंग हुई थी। करीब 55.58% मतदान हुआ। 328 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद है। अब मतगणना के दौरान कांग्रेस आगे निकलती दिख रही है। पढ़िए पंजाब के परिणाम से जुड़े सभी अपडेट्स

10:57 (IST) 04 Jun 2024

पूर्णिया में जीतेंगे पप्पू यादव?

Purnia Bihar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: 18वें लोकसभा चुनाव के नतीजे जल्द सामने आने वाले हैं। ऐसे में सभी की नजरें बिहार पर भी टिकी हैं। वैसे को बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। मगर पप्पू यादव की एंट्री के बाद पूर्णिया बिहार की हॉट सीटों में से एक बन चुकी है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव कई वोटों से आगे हो गए हैं। वहीं जेडीयू उम्मीदवार संतोष कुमार शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे मगर अब वो पीछे हो गए हैं। वहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती 19 हजार से ज्यादा मतों से पीछे हैं। पढ़िए पूर्णिया सीट के सभी अपडेट

10:53 (IST) 04 Jun 2024

पटियाला में भाजपा को बढ़त

पटियाला लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रिनीत कौर 609 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

प्रिनीत कौर (भाजपा): 86,407 वोट

डॉ. धरमवीर गांधी (कांग्रेस): 85,798 वोट

डॉ. बलबीर सिंह (आप): 81743 वोट

10:50 (IST) 04 Jun 2024

NDA-INDIA में मुकाबला

लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में इंडिया और एनडीए के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली है। अभी तक आए रुझानों के अनुसार एनडीए 265 सीटों पर आगे चल रहा है तो इंडिया गठबंधन के पास 255 सीटों पर बढ़त है।

10:45 (IST) 04 Jun 2024

अररिया में भाजपा आगे

बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर भाजपा 10,167 मतों से आगे चल रही है।

प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) - 39,106 वोट

शाहनवाज आलम (राजद) - 28,939 वोट

10:43 (IST) 04 Jun 2024

अमरोहा में दानिश अली को बढ़त

यूपी की अमरोहा लोकसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी दानिश अली 2308 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 37,065 वोट मिल चुके हैं जबकि भाजपा के चौधरी कंवर सिंह के खाते में 35,027 वोट आए हैं।

10:41 (IST) 04 Jun 2024

कहां कौन आगे?

गुरुग्राम: कांग्रेस के राजबब्बर आगे

कुरुक्षेत्र: कांग्रेस के नवीन जिंदल पीछे

मथुरा: भाजपा की हेमा मालिनी आगे

मंडी: भाजपा की कंगना रनौत आगे

अमेठी: भाजपा की स्मृति ईरानी पीछे

10:39 (IST) 04 Jun 2024

गुजरात की 5 सीटों पर कांटे की टक्कर

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 21 तो कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। जबाकि बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, जूनागढ़ और पोरबंदर सीट पर कांटे की टक्कर है। सूरत सीट पर भाजपा के मुकेश दलाल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं।  वैसे तो देश में कुल सात चरण में मतदान हुआ लेकिन गुजरात की सभी सीटों पर 7 मई को एक चरण में मतदान संपन्न हुआ था। जानिए गुजरात की सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना के लाइव अपडेट्स।

10:37 (IST) 04 Jun 2024

बस्ती में सपा प्रत्याशी आगे

Basti Election Result Updates: उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सपा के राम प्रसाद चौधरी को अब तक 1 लाख 1412 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के हरीश द्विवेदी के खाते में 88,029 वोट आए हैं। चौधरी 13,383 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:34 (IST) 04 Jun 2024

बाराबंकी में आगे निकली कांग्रेस

Barabanki Lok Sabha Election Result: यूपी की बाराबंकी सीट पर मतगणना के दूसरे राउंड में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के तनुज पुनिया को 94,778 वोट मिल चुके हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को 70,555 वोट मिले हैं। तनुज पुनिया भाजपा उम्मीदवार से 24,223 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:31 (IST) 04 Jun 2024

एटा में भाजपा को बढ़त

यूपी की एटा लोकसभा सीट पर भाजपा के राजवीर सिंह 3182 वोट से आगे चल रहे हैं।

राजवीर सिंह (भाजपा): 40,491 वोट

देवेश शाक्य (सपा): 37,309

10:29 (IST) 04 Jun 2024

राजस्थान की 25 सीटों के रुझान

बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल बीजेपी आगे हैं, चुरू से कांग्रेस के राहुल कस्वा आगे हैं। झुंझनू से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला आगे हैं। सीकर से माकपा के अमराराम आगे और जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा कांग्रेस आगे चल रहे हैं। इसी तरह जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा, अलवर से बीजेपी के भूपेंद्र यादव, भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव, करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव, दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा, टोंक सवाई माधोपुर से बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया और नागौर से हनुमान बेनीवाल आगे चल हैं।

10:27 (IST) 04 Jun 2024

वैशाली में लोजपा प्रत्याशी को बढ़त

बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी बढ़त बनाए हुए हैं। वह 3544 मत से आगे चल रही हैं।

वीणा देवी (लोजपा-एनडीए) - 31048 वोट

मुन्ना शुक्ला (राजद-इंडिया) - 27504 वोट

10:25 (IST) 04 Jun 2024

लखनऊ में राजनाथ सिंह आगे

यूपी की लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह 6599 वोट से आगे चल रहे हैं।

राजनाथ सिंह (भाजपा) - 33339 वोट

रविदास मेहरोत्रा (सपा) - 26740 वोट

सरवर मालिक (बसपा) - 1709 वोट

10:23 (IST) 04 Jun 2024

काराकाट में पवन सिंह को लगा झटका

बिहार की बात आए और काराकाट का जिक्र न हो, ये भला कैसे हो सकता है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh Seat Result) की एंट्री के बाद काराकाट सीट रातों रात चर्चा में आ गई और पूरे चुनावी माहौल में सभी की नजरें काराकाट पर टिकी रहीं। तो आइए जानते हैं कि काराकाट का रण आखिर कौन जीत रहा है? फिलहाल पवन सिंह पीछे चल रहे हैं। पढ़िए काराकाट सीट के सभी अपडेट

10:21 (IST) 04 Jun 2024

अमेठी में किशोरी लाल 14997 वोट से आगे

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्म 14997 वोट से आगे चल रहे हैं।

किशोरी लाल शर्मा (कांग्रेस): 46,651

स्मृति ईरानी (बीजेपी): 31,654

10:17 (IST) 04 Jun 2024

बागपत में रालोद उम्मीदवार आगे

बागपत लोकसभा सीट पर रालोद उम्मीदवार राजकुमार सांगवान 11,221 मतों से आगे चल रहे हैं।

राजकुमार सांगवान (आरएलडी-बीजेपी) - 43070 वोट

अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) - 31849 वोट

प्रवीण बैसला (बसपा) - 5721 वोट

10:15 (IST) 04 Jun 2024

शुरुआती रुझानों में तगड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी INDIA आगे हो रही है तो कभी NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। फिलहाल रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए 275 तो इंडिया 245 सीटों पर आगे चल रहा है।

10:13 (IST) 04 Jun 2024

देवरिया में आगे निकली भाजपा

यूपी की देवरिया सीट से भाजपा उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी आगे निकल गए हैं। वह 8474 वोट से आगे चल रहे हैं।

शशांक मणि त्रिपाठी, बीजेपी ( NDA)- आगे - 52490

अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस ( INDIA) - पीछे - 44016

10:11 (IST) 04 Jun 2024

फतेहपुर में भाजपा को बढ़त

फतेहपुर में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति 3962 वोट से आगे हैं।

बीजेपी - 24555

सपा - 20593

बसपा - 5024

नोटा - 355

10:10 (IST) 04 Jun 2024

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 20 सीटों और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।

10:08 (IST) 04 Jun 2024

पश्चिम बंगाल में कौन कहां?

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में सो टीएमसी 21, बीजेपी 18 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है।

10:07 (IST) 04 Jun 2024

कैसरगंज-गोंडा सीट का क्या हाल?

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी करण भूषण सिंह 10825 वोट से आगे हैं।

गोंडा सीट से भाजपा प्रत्याशी की कीर्तिवर्धन सिंह 5776 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:04 (IST) 04 Jun 2024

INDIA को मजबूत बढ़त

मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दी है। अभी तक आए रुझानों में इंडिया 290 सीटों पर आगे है। बता दें कि बहुमत के लिए आंकड़ा 272 का है। हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं, अभी तस्वीर बदल सकती है।

10:02 (IST) 04 Jun 2024

पीएम मोदी 6000 वोट से पीछे

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरुआती रुझानों में पिछड़ते दिखे हैं। अभी तक वह 6000 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं।

09:58 (IST) 04 Jun 2024

देवरिया लोकसभा के रुझान

शशांक मणि त्रिपाठी, बीजेपी ( NDA)- आगे (40686 वोट)

अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस ( INDIA) - पीछे (32294 वोट)

बीजेपी 8392 वोट से आगे चल रही है।

09:56 (IST) 04 Jun 2024

हाथरस में भाजपा को बढ़त

यूपी के हाथरस में अभी तक हुई मतगणना के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि 9310 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 20,977 वोट मिले हैं। सपा के जसवीर वाल्मीकि के खाते में 11,667 और बसपा के हेमबाबू धनगर को 9549 वोट मिले हैं।

09:54 (IST) 04 Jun 2024

सहारनपुर: कांग्रेस के इमरान मसूद आगे

सहारनपुर लोकसभा सीट पर अब तक हुई मतगणना के अनुसार कांग्रेस के इमरान मसूद 26,876 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 52,937 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के राघव लखनपाल को 26,061 और बसपा के माजिद अली को 12,961 वोट मिल पाए हैं।

09:52 (IST) 04 Jun 2024

जम्मू कश्मीर में कैसे हैं रुझान

जम्मू में भाजपा 21,192 मतों से आगे चल रही है। अनंतनाग रादौरी सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस 48,428 वोट से आगे है। श्रीनगर सीट पर भी नेशनल कॉन्फ्रेंस 17,883 वोट से आगे है। वहीं, उधमपुर सीट पर भाजपा 6886 वोट से आगे चल रही है।

09:50 (IST) 04 Jun 2024

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे

नई दिल्ली से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज 4119 वोटों से लीड कर रही है

BJP (बांसुरी स्वराज) - 24922

AAP (सोमनाथ भारती) - 20803

09:49 (IST) 04 Jun 2024

प्रतापगढ़ में भी सपा आगे

यूपी की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता से आगे चल रहे हैं। पटेल को अब तक 11,485 तो गुप्ता के खाते में 7715 वोट आए हैं।

09:47 (IST) 04 Jun 2024

इटावा में सपा के जितेंद्र दोहरे को बढ़त

यूपी की इटावा सीट पर मतगणना के पहले राउंट के बाद सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे आगे चल रहे हैं।
दोहरे 6998 वोट से आगे हैं।

1. जितेंद्र दोहरे (INDIA) 14078

2. रामशंकर कठेरिया (BJP) 7080

3. सारिका सिंह बघेल (BSP) 1759

09:45 (IST) 04 Jun 2024

बहराइच में भाजपा को बढ़त

यूपी की बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा के आनंद गोंड आगे चल रहे हैं। उनके खाते में अब तक 3762 वोट आ चुके हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 2818 वोट मिले हैं।

09:43 (IST) 04 Jun 2024

आगरा: भाजपा के एसपी सिंह आगे

आगरा में दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल को 19,439 वोट मिल चुके हैं। बीजेपी 9341 वोट से आगे चल रही है। सपा के सुरेश चंद्र कर्दम दूसरे नंबर पर हैं जिन्हें 10,118 वोट मिले हैं।

09:42 (IST) 04 Jun 2024

अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे

यूपी की हॉट सीट अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में स्मृति ईरानी पिछड़ती दिख रही हैं।

09:40 (IST) 04 Jun 2024

यूपी के आंकड़े चौंका रहे हैं

यूपी में समाजवादी पार्टी ने रुझानों में बढ़त बना ली है। एग्जिट पोल के उलट ये आंकड़े देख सभी को हैरान कर रहे हैं। इस समय एनडीए 283 तो इंडिया गठबंधन 224 सीटों पर आगे चल रही है।

09:34 (IST) 04 Jun 2024

शेयर बाजार में भूचाल

शुरुआती रुझानों के चलते शेयर मार्केट में भारी भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 2000 से नीचे चला गया है।

09:25 (IST) 04 Jun 2024

देवरिया से भाजपा प्रत्याशी आगे

देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी इंडी के गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह से 1828 मतों से आगे चल रहे हैं।

09:23 (IST) 04 Jun 2024

पोरबंदर से मनसुख मंडाविया आगे

गुजरात की पोरबंदर सीट से मनसुख मांडविया 50,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

09:22 (IST) 04 Jun 2024

पटियाला से आप उम्मीदवार आगे

पंजाब की पटियाला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह आगे चल रहे हैं।

09:21 (IST) 04 Jun 2024

सुल्तानपुर में मेनका गांधी पीछे

यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी पीछे हो गई हैं।

09:20 (IST) 04 Jun 2024

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं।

09:17 (IST) 04 Jun 2024

पूर्णिया में Tejashwi Yadav को लगा झटका

Purnia Bihar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: आखिर में इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। 18वें लोकसभा चुनाव के नतीजे जल्द सामने आने वाले हैं। ऐसे में सभी की नजरें बिहार पर भी टिकी हैं। वैसे को बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। मगर पप्पू यादव की एंट्री के बाद पूर्णिया बिहार की हॉट सीटों में से एक बन चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

09:15 (IST) 04 Jun 2024

वाराणसी में मोदी पीछे

वाराणसी लोकसभा सीट के शुरुआती रुझान चौंकाने वाले हैं। अब तक आए रुझानों के अनुसार यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे हैं। पढ़िए वाराणसी सीट पर मतगणना के लाइव अपडेट्स

09:08 (IST) 04 Jun 2024

राजस्थान में आगे चल रही कांग्रेस

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राजस्थान में कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। प्रदेश में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था। पढ़ें राजस्थान के सभी अपडेट्स

08:57 (IST) 04 Jun 2024

भागलपुर में कौन मारेगा बाजी?

Bhagalpur Relult Live Updates: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर टिकी हैं। बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए गठबंधन के तहत जदयू ने अजय मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकबला अजीत शर्मा से है। अजीत शर्मा लगातार तीन बार से भागलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता अजीत शर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। पढ़ें पूरी खबर

08:53 (IST) 04 Jun 2024

किसे कहां से बढ़त?

बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी आगे, यूसुफ पठान पीछे चल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की बारामुला सीट से उमर अब्दुल्ला बढ़त बनाए हुए हैं।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार मनोज तिवारी से आगे हैं।

यूपी की सुल्तानपुर सीट से भाजपा की मेनका गांधी आगे चल रही हैं।

08:49 (IST) 04 Jun 2024

दक्षिण दिल्ली सीट पर आप उम्मीदवार आगे

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान आगे चल रहे हैं। उनके सामने भाजपा की ओर से रामवीर सिंह बिधूड़ी चुनावी मैदान में हैं।

08:47 (IST) 04 Jun 2024

मनोज तिवारी पिछड़े, कन्हैया आगे

उत्तर-पूर्व दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से पीछे हो गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में मनोज तिवारी पिछड़ते दिख रहे हैं।

08:35 (IST) 04 Jun 2024

कौन कहां से चल रहा आगे?

कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

मंडी से कंगना रनौत पीछे चल रही हैं।

बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।

बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे चल रही हैं।

बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटिया आगे हैं।

08:33 (IST) 04 Jun 2024

NDA ने बनाई बढ़त

शुरुआत में बढ़त बनाने के बाद अब INDIA गठबंधन NDA से पीछे हो गया है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार एनडीए 218 तो इंडी गठबंधन 180 सीटों पर आगे चल रहा है।

08:30 (IST) 04 Jun 2024

छत्तीसगढ़: शुरुआती रुझानों में भूपेश बघेल पीछे

Chhattisgarh Result Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के परिणाम को लेकर लोगों में काफी बेसब्री है। यह देखना दिलचस्प होगा कि छत्तीसगढ़ की जनता इन 11 सीटों पर किसको अपना सांसद चुनती है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। जानिए छत्तीसगढ़ की सीटों का ताजा चुनावी हाल।

08:27 (IST) 04 Jun 2024

बिहार में कौन चल रहा आगे

सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं।

पूर्णिया से पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे बनी हैं।

08:25 (IST) 04 Jun 2024

पोस्टल बैलट के शुरुआती नतीजे

तमिलनाडु में कोयंबटूर से भाजपा प्रत्याशी के अन्नामलाई पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल पीछे चल रहे हैं

राजस्थान के जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं।

08:20 (IST) 04 Jun 2024

अमेठी में स्मृति ईरानी आगे

Amethi Lok Sabha Result Live: शुरुआती रुझानों में अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। उनके सामने कांग्रेस की ओर से किशोरी लाल शर्मा हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हराकर जीतने वाली स्मृति ईरानी को कुछ एग्जिट पोल्स में हार मिलती दिखाई गई है।

08:17 (IST) 04 Jun 2024

इंडी गठबंधन 60 सीटों पर आगे

अब तक आए रुझानों के हिसाब से इंडी गठबंधन 60 और एनडीए 26 सीटों पर आगे चल रहा है।

08:14 (IST) 04 Jun 2024

नागपुर से नितिन गडकरी आगे

मतगणना की शुरुआत होने के बाद शुरुआती रुझानों के सामने आने की शुरुआत भी हो गई है। महाराष्ट्र की नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। वहीं, कल्याण से शिवसेना शिंदे गुट के श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

08:12 (IST) 04 Jun 2024

UP से आया पहला रुझान, डिंंपल यादव ने बनाई बढ़त

UP Lok Sabha Election Result Update Live: कई महीनों के चुनावी संग्राम के बाद लोकसभा चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। अब सभी की नजरें देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर हैं। सत्ता के गलियारों में एक पुरानी कहावत है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। शुरुआती रुझान में मैनपुरी से डिंंपल यादव ने बढ़त बनाई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

08:09 (IST) 04 Jun 2024

पहले रुझान विपक्षी गठबंधन के पक्ष में

Lok Sabha Election Result Live: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की शुरुआत होने के साथ पहला रुझान भी सामने आ गया है जिसमें विपक्षी इंडी गठबंधन को बढ़त मिली है। शुरुआती रुझानों में इंडी को 28 और एनडीए को 24 सीटों पर आगे दिखाया गया है।

08:05 (IST) 04 Jun 2024

चुनाव नतीजों से पहले ईंधन के दाम

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कुछ देर में आने वाले हैं। अब देखना ये है कि अगले कुछ घंटों में किस पार्टी की सरकार बनती है। पिछली बार की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है या कांग्रेस इस बार जीत हासिल करती है। इसी बीच मंगलवार 4 जून 2024 को सरकारी तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

07:57 (IST) 04 Jun 2024

हर काउंटिंग सेंटर पर News24 के रिपोर्टर

Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना बस शुरू होने वाली है। मतगणना और परिणाम से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज24 पूरी तरह से तत्पर है। इसके लिए हर मतगणना केंद्र पर न्यूज24 के रिपोर्टर मौजूद हैं जो आपको हर अपडेट से सबसे पहले वाकिफ कराएंगे। चुनाव से जुड़ी हर अपडेट तुरंत पाने के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ।

07:54 (IST) 04 Jun 2024

बिहार में किसके सिर सजेगा विजय का ताज?

Bihar Lok Sabha Chunav Results Live: लोकसभा चुनाव के बाद नतीजों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। देश की 543 सीटों पर जल्द ही गिनती शुरू होगी। बिहार की 40 सीटों पर भी सबकी नजर है। पिछली बार बिहार में बीजेपी ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। ऐसे में 2024 के आम चुनाव में आखिर बिहार की जनता किसको अपना संसदीय नुमाइंदा चुनेगी? ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। बिहार की 40 सीटों पर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। पढ़ें पूरी खबर

07:41 (IST) 04 Jun 2024

चुनाव आयोग आज का पंच परमेश्वर: अखिलेश

Lok Sabha Election Result Live Updates: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतगणना की शुरुआत से पहले एक संदेश दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि आशा है चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता की गौरवशाली परंपरा आगे बढ़ाएगा और किसी भी तरह की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपना सम्मान बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन का 'पंच परमेश्वर' चुनाव आयोग ही है।

07:29 (IST) 04 Jun 2024

जमुई: चिराग पासवान के जीजा की साख दांव पर

Jamui Lok Sabha Election Result: देश में लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। जनता ने ईवीएम में उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी है। ईवीएम का पिटारा थोड़ी देर में खुलने वाला है। बिहार की हाई प्रोफाइल सीट जमुई पर एनडीए के प्रत्याशी की जीत होगी या फिर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की, कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव रिजल्ट (Chunav Result Live Updates) के रुझान आने लगेंगे। बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के खाते में पांच सीटें आई हैं। इसके तहत चिराग पासवान ने जमुई सीट से अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा है तो इंडिया गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी अर्चना रविदास ने ताल ठोंका है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

07:14 (IST) 04 Jun 2024

EVM खुलते ही पहले 50 वोट हो जाएंगे ‘बेकार’

Lok Sabha Election 2024 Result LIVE: आज लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना है। थोड़ी देर में पोस्टल बैलेट काउंट होंगे। उसके बाद 8 बजे से वोट काउंटिंग शुरू होगी। EVM खोलकर वोटों की गिनती शुरू की जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि EVM मशीन खुलते ही करीब 50 वोट तो खराब हो जाएंगे? क्योंकि वो 50 वोट टेस्टिंग का पार्ट होंगे। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

07:03 (IST) 04 Jun 2024

भाजपा मुख्यालय में बन रहीं पूरियां

Lok Sabha Chunav Result Live Updates: भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में लोकसभा चुनाव की मतगणना (Aam Chunav Parinam 2024) शुरू होने से पहले पूरियां और मिठाईं बननी शुरू हो गई हैं। बता दें कि मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। एग्जिट पोल्स में तो एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है लेकिन जब तक आधिकारिक परिणाम (Election Result Live Updates) सामने नहीं आते तब तक दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले 2 लोकसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस बार भी उसकी कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की है।

06:56 (IST) 04 Jun 2024

यूपी के बाराबंकी में साख का सवाल

UP Lok Sabha Election Vote Counting: 5वें चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट (Barabanki Lok Sabha Election Result Live Updates) के लिए कुछ ही देर में नवीन मंडी परिसर में मतगणना शुरू होगी। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत और इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के बीच मुकाबला है। पिछले कई चुनावों में हार का सामना करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के सामने अपनी साख बचाने की बड़ी चुनौती है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के सामने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के विश्वास पर खरा उतरना होगा बेहद जरूरी क्योंकि मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत का टिकट काटकर पार्टी ने उन्हें उतारा है।

06:48 (IST) 04 Jun 2024

काशी में PM Modi लगाएंगे जीत की हैट्रिक?

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू होने वाली है। आम चुनाव की बात करें तो उत्तर प्रदेश में हॉट सीटों की कोई कमी नहीं है। मगर आज सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर टिकी हैं। एनडीए तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रहा है। मगर क्या पीएम मोदी भी काशी से तीसरी बार सांसद बनेंगे? वाराणसी में चुनाव के लाइव अपडेट यहां देखें…

06:43 (IST) 04 Jun 2024

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल

Lok Sabha Election 2024 Result: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर विशाल जीत दर्ज करने वाली है। इसमें भाजपा को 322 से 340 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 361 से 401 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरी भाजपा ने अपने दम पर 370 और एनडीए के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि सत्ता किसके हाथ आने वाली है।

06:32 (IST) 04 Jun 2024

कई बार गलत साबित हुए एग्जिट पोल

Lok Sabha Election 2024 Result: एक जून को अंतिम फेज की वोटिंग के बाद जो एग्जिट पोल सामने आए, उन सभी में पीएम मोदी की सरकार तीसरी बार बनने का दावा किया गया है। जिसके बाद विपक्ष इस सर्वे को फेक बता रहा है। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने कहा है कि यह बीजेपी का सर्वे है। सरकार उनकी ही बनेगी। कई सर्वे में एनडीए को 353 से लेकर 383 सीटें दी गई हैं। एक सर्वे में सीटें 400 पार हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 152 से लेकर 182 और अन्य को 4 से 12 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल्स में लगाया गया है। लेकिन एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

06:25 (IST) 04 Jun 2024

Exit Polls में दिखी कुछ ऐसी तस्वीर

Lok Sabha Election Results Live: 1 जून को अंतिम चरण की मतगणना संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल्स जारी हो गए थे। अधिकतर में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। न्यूज24-टुडेज चाणक्या के लोकसभा चुनाव एनालिसिस के अनुसार एनडीए अपने तय किए गए 400 सीट जीतने के लक्ष्य को पार भी कर सकता है। हालांकि, असल तस्वीर तो आज शाम ही तय हो पाएगी जब चुनाव आयोग की ओर से परिणामों (Lok Sabha Chunav Results) की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। लेकिन, मतगणना के दौरान आने वाले रुझान काफी हद तक तस्वीर साफ कर देंगे।

06:16 (IST) 04 Jun 2024

आज आएगा महासंग्राम का परिणाम

Lok Sabha Election Results Live: सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है। वोट्स की काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। इस बार चुनावी रण में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से उतरी भाजपा को कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन चुनौती दे रहा है। पूरे देश की नजरें आज मतगणना पर लगी रहेंगी जिनमें यह तय होगा कि अगले 5 साल देश की बागडोर किसके हाथ में रहेंगी। क्या एग्जिट पोल्स के अनुमानों के हिसाब से फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे या कुछ उलटफेर होगा।

Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates In Hindi: लोकतंत्र के महापर्व की अंतिम घड़ी आ गई है। सात चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज यानी मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में इस चुनाव के लिए वोटिंग करवाई थी। यह चुनाव तय करने वाला है कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स में तो भाजपा को बहुमत के साथ जीत मिलती दिख रही है। लेकिन, असली तस्वीर आज साफ होने वाली है।

काउंटिंग शुरू होने के बाद आए शुरुआती रुझानों में इंडी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, जैसे-जैसे मतगणना का दौर आगे बढ़ेगा इस तस्वीर में बदलाव भी देखने को मिलेंगे। शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम परिणाम तक, 18वीं लोकसभा के गठन के लिए हो रहे इस चुनाव की मतगणना की हर लाइव अपडेट्स (Election Results 2024 Live Updates) जानने के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola