UP Lok Sabha Election Result 2024 : भाजपा के बड़े नेता की हार, इटावा में लहराया सपा का झंडा

UP Lok Sabha Election Result 2024 : उत्तर प्रदेश के इटावा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे को जीत मिली है। तीन बार के सांसद और पुराने भाजपा नेता प्रो. रामशंकर कठेरिया को पटखनी दी है।

Jitendra Dohare etawah
विज्ञापन

UP Lok Sabha Election Result 2024 : इटावा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जितेंद्र दोहरे को मैदान में उतारा था। जितेंद्र दोहरे ने तीन बार के सांसद और पुराने भाजपा नेता प्रो. रामशंकर कठेरिया को पटखनी दी है। हालांकि जितेंद्र सपा के नहीं बल्कि बसपा नेता थे। साल 2020 में जितेंद्र दोहरे बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

भाजपा के बड़े नेता को दी पटखनी

जितेंद्र दोहरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं था लेकिन फिर सपा ने उन्हें टिकट दिया। बताया जा रहा है कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए सपा ने उन्हें टिकट दिया था, जिससे सबसे अधिक दलित वोट प्रभावित हुए और इसका समाजवादी पार्टी को फायदा मिला। अंजाम ये हुआ कि सपा के कद्दावर नेता रामशंकर कठेरिया चुनाव हार गए।

विज्ञापन

कौन-कौन था मैदान में? 

जितेंद्र दोहरे और प्रो. रामशंकर कठेरिया के अलावा इस सीट से बसपा की तरफ से सारिका सिंह बघेल के अलावा छः और उम्मीदवार खड़े थे।


साल 2019 के नतीजे!

विज्ञापन

साल 2019 में भाजपा की तरफ से रामशंकर कठेरिया को टिकट दिया गया था, जिनका सामना सपा के कमलेश कठेरिया से था। भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार को 64 हजार वोटों से हरा दिया था। साल 2014 में जब पूरे देश में भाजपा की लहर थी तब भाजपा ने इस सीट को भाजपा ने सपा से छीन ली थी। भाजपा पहले नंबर, दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ