Lok Sabha Results: UP में जहां राम मंदिर, वहां हारी BJP, अखिलेश-राहुल की जोड़ी ने कैसे चौंकाया?

UP Lok sabha Election 2024 Results: उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी पिछड़े हुए हैं। अमेठी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस और सपा की जुगलबंदी के कारण कहीं न कहीं भाजपा यूपी के रण में कमजोर नजर आ रही है। कई दिग्गजों पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

UP Lok Sabha Election Results 2024 live updates

Uttar Pradesh Lok sabha Election Results 2024: यूपी में इस बार कांग्रेस और सपा ने बीजेपी को कमजोर साबित कर दिया है। बीजेपी के कई प्रत्याशी सपा और कांग्रेस की एकता के बीच पिछड़ते दिख रहे हैं। चुनाव से पहले स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से लड़ने की चुनौती दी थी। लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा। भाजपा मानकर चल रही थी कि यूपी की सीटों पर राम मंदिर का मुद्दा हावी रहेगा। लेकिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। नतीजों की शुरुआत में तो खुद पीएम मोदी वाराणसी से पीछे हो गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली। कई दिग्गजों में अभी जीत को लेकर संशय है। यूपी की सीटों पर इस समय कैसी स्थिति है? आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ